Select Date:

अब नहीं चलेगा म्यूचुअल फंड में फर्जीवाड़ा, खत्म होगी इनसाइडर ट्रेडिंग, आ गया नया नियम

Updated on 26-11-2022 05:17 PM
नई दिल्ली : म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) की खरीद-बिक्री भी अब इनसाइडर ट्रेडिंग (Insider Trading) के दायरे में होगी। सेबी (SEBI) ने म्यूचुअल फंड यूनिट की खरीद-बिक्री को इनसाइडर ट्रेडिंग रेग्युलेशंस के दायरे में लाने के लिए नियमों में बदलाव किया है। इस समय इनसाइडर ट्रेडिंग से जुड़े नियम सिर्फ लिस्टेड कंपनियों की सिक्योरिटी के मामले में और लिस्ट होने के लिए प्रस्तावित कंपनियों पर लागू होते हैं। अभी तक म्यूचुअल फंड यूनिट्स को सिक्योरिटी की परिभाषा से बाहर रखा गया था। सेबी का ताजा फैसला फ्रैंकलिन टेम्पलटन (Franklin Templeton) प्रकरण के बाद आया है। इसमें फंड हाउस के कुछ अधिकारियों पर यह आरोप है कि उन्होंने 6 डेट स्कीम्स पर रोक लगाए जाने से पहले उन स्कीम्स में अपनी हिस्सेदारी को भुनाया था।
सेबी ने गुरुवार को जारी एक अधिसूचना में कहा था, 'कोई भी इनसाइडर किसी म्यूचुअल फंड की स्कीम की यूनिट्स में ट्रेड नहीं करेगा। अगर उसके पास प्राइस से संबंधित कोई सेंसिटिव जानकारी हो, जिसका किसी स्कीम की नेट एसेट वैल्यू पर महत्वपूर्ण प्रभाव हो सकता है या उससे जुड़े लोगों के हित प्रभावित हो सकते हैं।


24 नवंबर से प्रभावी है नया नियम
असेट मैनेजमेंट कंपनियों को अपनी एमएफ योजनाओं की इकाइयों में एएमसी, ट्रस्टियों और उनके करीबी रिश्तेदारों की हिस्सेदारी का खुलासा करना होगा। इसके अलावा एएमसी का अनुपालन अधिकारी क्लोजिंग टाइम निर्धारित करेगा और इस दौरान नॉमिनेटेड व्यक्ति एमएफ यूनिट्स में लेनदेन नहीं कर सकता है। इनसाइडर ट्रेडिंग के नियमों में संशोधन 24 नवंबर से प्रभावी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
 18 July 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
 18 July 2026
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
Advt.