'बकैती की कहानी मुझे पसंद है'
अपनी नई सीरीज 'बकैती' में अपने रोल के बारे में वह बताते हैं, 'मुझे ये रोल ऑफर हुआ था, मैंने कहानी सुनी और मुझे बहुत अच्छी लगी थी। मेरे किरदार का नाम संजय गटारिया है, वो एक ऐसा वकील है, जिसको ज्यादा केस मिलते नहीं हैं, लेकिन फिर भी वो एक वकील है। वो टेबल पर एक टाइप राइटर लेकर बैठा रहता है। क्योंकि काम ज्यादा नहीं चलता है, तो इस वजह से वह बच्चों की, परिवार की वाजिब इच्छाएं या गैर वाजिब इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाता है। वो ही उसका स्ट्रगल है और वहीं से बकैती पैदा होती हैं।''मैं साधारण जीवन जीना पसंद करता हूं'
राजेश तैलंग वैसे तो अब तक कई भूमिकाएं निभा चुके हैं, लेकिन किरदार में उनकी सादगी उनकी यूएसपी है। मगर क्या रियल लाइफ में भी एक्टर एक सादगी भरा जीवन जीते हैं, वह कहते हैं, 'मैं बहुत साधारण तरीके से जीता हूं, जैसे अब तक जी रहा था, वैसे ही जीना चाहता हूं। उसमें कुछ बदलाव नहीं हो सकता है और ना ही बदलना चाहता हूं। मैं अपने आसपास के लोगों से जुड़ा रहता हूं, तो वहीं से जिंदगी को ताजगी भी मिलती रहती है।'कंटेंट के चुनने को लेकर वह किस तरह का ध्यान रखते हैं, वह कहते है, 'मैं कभी ये ध्यान नहीं रखता कि क्या चल रहा है और क्या नहीं चल रहा है। मेरे पास जितने लिमिटेड ऑफर आते हैं, उसमें से मैं ऐसा कुछ चुनने की कोशिश करता हूं कि जो कुछ नया हो, जिसे करने में कुछ मजा आए, जो मेरे लिए करना चुनौती भरा हो। बतौर एक्टर कॉन्टेंट क्या हाेगा, क्या नहीं ये मेरे बस में नहीं है।'
