अब भारत एडिलेड डे-नाइट टेस्ट में चलाएगा ब्रह्मास्त्र, कप्तान रोहित शर्मा का विनिंग प्लान समझिए
Updated on
02-12-2024 04:55 PM
कैनबरा: पर्थ टेस्ट में केएल राहुल की शानदार पारी के बाद से भारतीय प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा की पोजिशन को लेकर बहस छिड़ी हुई है। रोहित ने रविवार को प्रैक्टिस मैच में चौथे क्रम पर उतरकर इस बहस को और हवा दे दी। एडिलेड में 6 दिसंबर से शुरू होने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को पीएम-XI के खिलाफ पिंक बॉल प्रैक्टिस मैच में कुछ सवालों को जवाब जरूर हासिल मिल गए। इसमें सबसे अहम शुभमान गिल की फिटनेस से जुड़ी चिंता थी, जिसे उन्होंने एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर दूर किया।
अंगूठे में लगी चोट के कारण गिल पर्थ टेस्ट में खेल नहीं सके थे और उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया गया था। गिल ने इस मैच में क्रीज पर आते ही तेज गेंदबाज माहली बेयर्डमैन पर स्क्वॉयर कट से चौका जड़कर संकेत दिया कि उनके बाएं हाथ का अंगूठा फ्रेक्चर के बाद ठीक हो गया है। वह एडिलेड टेस्ट में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गिल तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड के खिलाफ भी काफी सहज दिखे। उन्हें तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों के खिलाफ किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। वह 62 गेंद में 50 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हुए। एडिलेड टेस्ट के लिए सवाल
रोहित ने पर्थ टेस्ट में पारी का आगाज करने वाले यशस्वी जायसवाल और राहुल को ही ओपनिंग जोड़ी के रूप में उतारा और खुद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की। जायसवाल (59 गेंद में 45 रन) ने आउट होने से पहले कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। राहुल ने धैर्यपूर्ण रवैया अपनाया और रिटायर होने से पहले 44 गेंद में 27 रन बनाए। राहुल के जाने के बाद रोहित मैदान पर आए। उनका जोर डिफेंस पर ज्यादा दिखा, लेकिन यह डिफेंस सिर्फ 11 गेंद ही टिका। वह तीन रन बनाने के बाद चार्ली एंडरसन की गेंद पर स्लिप में ओलिवर डेविस को कैच दे बैठे। यह देखना होगा कि रोहित एडिलेड में शुक्रवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में पारी का आगाज करने के लिए उतरते हैं या नहीं।
नेट्स पर दिखे विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह:
भारतीय टीम मैनेजमेंट ने रणनीति के तहत विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को मुकाबले के लिए नहीं उतारा। इन दोनों ने नेट्स पर एक दूसरे का सामना किया। पर्थ टेस्ट से बाहर रहने वाले रविचंद्रन अश्विन ने भी नेट्स पर विराट को गेंदबाजी की। अश्विन ने 2020-21 में एडिलेड में भारत के पिंक बॉल के पिछले टेस्ट में चार विकेट चटकाए थे। रविंद्र जाडेजा ने हालांकि प्रैक्टिस मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों की। उन्होंने पांच ओवर में 32 रन पर एक विकेट चटकाने के अलावा 27 रन भी बनाए। इ
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…