अब सस्ता होगा 'इराक का पानी', दोस्त रूस ने कर दी है मेहरबानी
Updated on
10-07-2024 01:57 PM
नई दिल्ली: रूस हमारा सबसे बड़ा ऑयल सप्लायर है। भारतीय कंपनियां कच्चे तेल और दूसरे वस्तुओं की खरीद का भुगतान दिरहम या रुपये में करती हैं। रूस के बैंक इसे लोकल करेंसी रूबल में बदलकर सप्लायर को भुगतान करते हैं। लेकिन इस काम के लिए वे तगड़ी फीस वसूलते हैं। लेकिन अब यह स्थिति बदलने वाली है। इसकी वजह यह है कि रूस का सरकारी बैंक Sberbank इस हाई ट्रांजैक्शन फीस में कटौती पर बातचीत के लिए सहमत हो गया है। रूस के दूसरे बैंक भी इसके लिए राजी हो सकते हैं। मिंट की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। इससे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट आ सकती है।
यूक्रेन युद्ध के बाद पश्चिमी देशों ने रूस से तेल का आयात बंद कर दिया था। रूस ने भारत को डिस्काउंट पर कच्चा तेल ऑफर किया था। इसकी वजह से रूस भारत का सबसे बड़ा सप्लायर बन गया है। लेकिन हाल के दिनों में यह डिस्काउंट काफी कम रह गया है। Sberbank शुरुआत में भारतीय कंपनियों से चार फीसदी का अतिरिक्त प्रीमियम वसूल रहा था। लेकिन अब वह इस पर नए सिरे से विचार करने के लिए तैयार है। दोनों देशों के सेंट्रल बैंकों के बीच रूपी-रूबल करेंसी कनवर्जन मैकेनिज्म पर सहमति बनी थी लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया जा सका है। इसकी वजह यह है कि इन दोनों करेंसीज में से कोई भी पूरी तरह कनवर्टीबल नहीं है।
कितनी है कीमत
उम्मीद की जा रही है कि रूसी बैंकों की तरफ से राहत मिलने के बाद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट आ सकती है। इससे महंगाई से भी राहत मिलेगी। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में मार्च से कोई बदलाव नहीं हुआ है। आम चुनावों से पहले सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर आम लोगों को राहत दी है। तब पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में प्रति लीटर दो रुपये की कटौती की गई थी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये है। लेकिन कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार मिल रहा है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…