अब अगले जून में तबाही मचाएंगे जूनियर एनटीआर, प्रशांत नील की फिल्म में होगा घनघोर एक्शन
Updated on
29-04-2025 04:51 PM
जूनियर एनटीआर और KGF फेम डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म का टाइटल भले ही अभी तक तय नहीं हुआ हो, लेकिन NTRNeel की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को पहले 2026 में मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज किए जाने की तैयारी थी। लेकिन पिछले दिनों ही रिपोर्ट आई थी कि यह फिल्म पोस्टपोन होने वाली है। ऐसा हुआ भी है। मेकर्स ने अब इस फिल्म को 25 जून 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है। एक्शन और ड्रामा से भरपूर यह मास अपील वाली फिल्म पैन इंडिया रिलीज होगी।
जूनियर एनटीआर ने बीते दिनों 22 अप्रैल से प्रशांत नील के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। मेकर्स ने अभी फिल्म की कहानी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि प्रशांत नील 'सलार' और 'केजीएफ' जैसी हार्ड-हिटिंग और स्टाइलिश फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म के निर्माता रवि शंकर ने बीते दिनों बताया था कि इस फिल्म की कहानी अनूठी है और यह 1960 के दशक के कोलकाता पर आधारित है। चर्चा यह भी है कि फिल्म 'गोल्डन ट्राएंगल' की कहानी है।
प्रभास की तरह जूनियर एनटीआर की नैया पार लगाएंगे प्रशांत नील!
RRR की बंपर सफलता के बाद जूनियर एनटीआर को 'देवरा: पार्ट 1' की असफलता ने निराश किया। ऐसे में उन्हें एक दमदार वापसी की दरकार है। प्रशांत नील ठीक उसी तरह उनकी नैया पार लगा सकते हैं, जैसे उन्होंने 'बाहुबली 2' के बाद बैक-टू-बैक फ्लॉप दे रहे प्रभास की नैया को 'सलार' में पार लगाया था
'ड्रैगन' हो सकता है NTRNeel का टाइटल
प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म के टाइटल को लेकर भी तमाम तरह की चर्चाएं हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस फिल्म का नाम 'ड्रैगन' रखा जा सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक ऐसा कोई ऐलान नहीं हुआ है। जहां तक बात प्रशांत नील की है, तो वह इस फिल्म के अलावा 'सलार: पार्ट 2' और 'केजीएफ 3' में भी जुटे हुए हैं। लेकिन फिलहाल, उनका सारा फोकस जूनियर एनटीआर के साथ इस फिल्म पर है।
विजुअल ट्रीट की गांरटी है तीन दमदार ताकतों की तिकड़ी
जूनियर एनटीआर के फैंस अभी से इस फिल्म को लेकर रोमांचित हैं, क्योंकि इसमें तीन बड़ी ताकतें एकसाथ आ रही हैं। जूनियर एनटीआर, प्रशांत नील और माइथ्री मूवी मेकर्स की यह तिकड़ी आगे क्या गुल खिलाएगी यह तो वक्त बताएगा, लेकिन इतना जरूर है कि यह फिल्म बड़े पर्दे के लिए एक विजुअल ट्रीट होगी। NTRNeel को कल्याण राम नंदामुरी, नवीन यरनेनी, रवि शंकर यालमंचिली और हरीकृष्ण कोसाराजू प्रोड्यूस कर रहे हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…