Select Date:

ONDC पर अब लोन बीमा और निवेश भी : फूड और ग्रॉसरी के बाद फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रहा सरकार का डिजिटल प्लेटफॉर्म

Updated on 31-01-2024 01:28 PM

अब आप एक ही सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म से फूड आइटम्स, ग्रॉसरी, पर्सनल लोन, बीमा और म्यूचुअल फंड ले सकेंगे। ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) कुछ हफ्तों में फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में उतरेगा। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। कुछ ही दिन पहले इस प्लेटफॉर्म पर पर्सनल लोन के लिए ट्रांजैक्शंस की सफल टेस्टिंग हुई है।

ONDC का नया प्लान ऐसे समय आया है, जब रिटेल सेक्टर में इसका रोजाना ट्रांजैक्शन 1 लाख करोड़ से ऊपर निकल गया है। अब ONDC में जीएसटी इनवॉइस पर आधारित फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें जल्द लॉन्च किया जाएगा। आदित्य बिड़ला, टाटा कैपिटल, केनरा बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व और बजाज आलियांज जैसी कई फिनसर्व कंपनियां इस नेटवर्क से जुड़ने जा रही हैं।

3 नए सेगमेंट में उतर रहा ONDC

लोन सेगमेंट: लोन देने के लिए ONDC से जुड़ने में ईजीपे, पेनियरबाय, रैपिडोर और टाटा डिजिटल समेत 85 एप ने दिलचस्पी दिखाई है। इनमें से 7 ने इस सर्विस के लिए चलाए गए पायलट फेज में हिस्सा भी लिया। डीएमआई फाइनेंस, आदित्य बिड़ला फाइनेंस और कर्नाटका बैंक इनमें शामिल है।

इंश्योरेंस सेगमेंट: ONDC 6-8 हफ्तों में मोटर और हेल्थ जैसे इंश्योरेंस लॉन्च करेगा। इसमें हिस्सा लेने वाले शुरुआती एप्स में इंश्योरेंसदेखो, पॉलिसीबाजार और क्लिनिक शामिल हैं। इस प्लेटफॉर्म पर सबसे पहले आदित्य बिड़ला हेल्थ, बजाज आलियांज और कोटक जनरल लाइव हो सकते हैं।

वेल्थ मैनेजमेंट: ONDC के अधिकारी ने बताया, ‘पहला प्रोडक्ट सैशे म्यूचुअल फंड (100 रुपए से कम के) होगा।’ अभी देश में छोटे निवेशकों के लिए सिर्फ एफडी और चिट फंड्स उपलब्ध हैं। बाद के चरण में इस प्लेटफॉर्म पर सभी तरह के म्यूचुअल फंड उपलब्ध कराए जाएंगे।

ऐसे करें ओएनडीसी पर ऑर्डर

पेमेंट एप में लॉग-इन करके सर्च बार में ONDC टाइप करें या नीचे स्क्रॉल करें

आपको फूड, किराना व इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कई विकल्प स्क्रीन पर दिखेंगे

रेस्टोरेंट, स्टोर या मेनू चुनें और जो प्रोडक्ट खरीदना है, उसे कार्ट में जोड़ें

अब ‘गो टू कार्ट’ बटन क्लिक करें और अपना डिलीवरी एड्रेस चुनें या टाइप करें

कोई भी लागू कूपन कोड इस्तेमाल करें, इसके बाद पेमेंट ऑप्शन पर जाएं

उपलब्ध विकल्पों में से अपना पसंदीदा पेमेंट ऑप्शन चुनें और पेमेंट करें



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.