Select Date:

अब म्यूचुअल फंड प्लेटफार्म भी वसूलेंगे ट्रांजेक्शन फीस:ग्रो, जीरोधा और पेटीएम मनी जैसे प्लेटफॉर्म से म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर ग्राहकों को देना होगा शुल्क

Updated on 22-12-2022 06:37 PM

ऑनलाइन म्यूचुअल फंड (MF) इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म जल्द ग्राहकों या फंड हाउसेस से ट्रांजेक्शन फी वसूलना शुरू करेंगे। मार्केट रेगुलेटर SEBI ने इसकी अनुमति दे दी है। ग्रो, जीरोधा कॉइन और पेटीएम मनी जैसे ऑनलाइन म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म फिलहाल सीधे MF स्कीम्स में मुफ्त निवेश की सुविधा देते हैं। म्यूचुअल फंड्स की बिक्री से इन्हें कोई आय नहीं होती है।

सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने कहा, ‘इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म कुछ राशि शुल्क के तौर पर वसूल सकते हैं, लेकिन कमीशन जैसे स्ट्रक्चर की अनुमति नहीं दी जाएगी।’ सेबी ने इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म्स के लिए एक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क का ऐलान भी किया है। ये न सिर्फ निवेशकों के लिए उपयुक्त सुरक्षा तंत्र होगा, बल्कि ऐसे प्लेटफॉर्म्स का संचालन भी आसान बनाएगा। ये प्लेटफॉर्म लेनदेन पर कितना और किससे शुल्क वसूलेंगे, इसका ब्योरा बाद में सामने आएगा।

सेबी का रेगुलेटरी फ्रेमवर्क

  • EOP: म्यूचुअल फंड (MF) इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म को एक्जीक्यूशन ओनली प्लेटफॉर्म (EOP) के रूप में खुद को रजिस्टर कराना होगा। अभी ये या तो निवेश सलाहकार (IA) या स्टॉक ब्रोकर के रूप में काम करते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन: ऐसे प्लेटफॉर्म्स के पास दो विकल्प होंगे। ये एम्फी के साथ रजिस्ट्रेशन करवाकर एसेट मैनेजमेंट कंपनियों के एजेंट बन सकते हैं। इसके अलावा बतौर स्टॉक ब्रोकर रजिस्ट्रेशन कराकर निवेशकों के एजेंट भी बन सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.