Select Date:

चेन्नई सुपर किंग्स में अब ऑपरेशन? इन 5 खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 से पहले किया जाएगा रिलीज

Updated on 01-05-2025 02:39 PM
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 से बाहर हो चुकी है। सीएसके को पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम लगातार दूसरे सीजन आईपीएल से बाहर हो चुकी है। सीएसके के हाल के लिए उसी के कुछ खिलाड़ी जिम्मेदार हैं। ऐसे ही 5 खिलाड़ी सीएसके की टीम में शामिल हैं, जिन्हें अगले सीजन से पहले टीम रिलीज कर सकती है।

शिवम दुबे का कटेगा पत्ता?

शिवम दुबे इस मैच में 6 गेंद पर 6 रन ही बना पाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम दुबे पर 12 करोड़ रुपये खर्च किए थे। सीएसके ने उन्हें रिटेन किया है। फिलहाल शिवम दुबे एमएस धोनी से ज्यादा सैलरी ले रहे हैं। लेकिन वे कुछ भी नहीं कर रहे हैं। इस साल उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है।

रविचंद्रन अश्विन भी होंगे बाहर

सीएसके की टीम ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन को 9.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। अश्विन को ज्यादातर मैचों में खिलाया भी नहीं गया। वहीं उनका प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा। ऐसे में उन्हें भी सीएसके की टीम से अगले सीजन ड्रॉप किया जा सकता है।

दीपक हुड्डा ने हाल किया बेहाल

शिवम दुबे की ही तरह दीपक हुड्डा भी पूरे सीजन में कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने पिछली पारियों में 3, 4, 0, 22 और 2 रन बनाए। इस पूरे सीजन में दीपक हुड्डा एक बार भी 30 के पार भी नहीं जा पाए। उन्हें एक करोड़ से ज्यादा रुपये में सीएसके ने खरीदा था। अगले सीजन इस खिलाड़ी को भी ड्रॉप किया जा सकता है।

मथीसा पथिराना कुछ नहीं कर पाए

मथीसा पथिराना का प्रदर्शन भी इस सीजन बेहद खराब रहा है। उन्होंने इस सीजन सिर्फ 9 विकेट लिए। जबकि हर मैच में पथिराना को जमकर रन भी पड़े हैं। ऐसे में उन्हें भी अगले सीजन सीएसके की टीम से ड्रॉप किया जा सकता है।

डेवन कॉन्वे का टीम में क्या काम?

न्यूजीलैंड के डेवन कॉन्वे भी सीएसके की टीम का हिस्सा हैं। कॉन्वे बीच सीजन में एक एमरजेंसी के चलते घर वापस लौट चुके हैं। लेकिन घर जाने से पहले उन्हें जितने भी मैच में मौके मिले वो कुछ खास नहीं कर पाए। सीएसके की टीम में रेख रशीद और आयुश महात्रे जैसे ओपनर्स भी शामिल हैं। ऐसे में कॉन्वे को भी ड्रॉप किया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.