अब तो वह सिर्फ मेरी है, कहां जाएगी साक्षी ने धोनी संग लव स्टोरी और रोमांस पर खोले कई राज
Updated on
27-07-2023 02:15 PM
नई दिल्ली: साक्षी धोनी ने शादी के 13 साल बाद भारत के महान कप्तान एमएस धोनी के साथ अपनी केमिस्ट्री के बारे में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अब तो शायद ही कोई रोमांस बचा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मीठी नोक-झोंक और बहुत सारी बातचीत अब उनके रिश्ते का आधार हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह उनकी सांस से पहली मुलाकात शादी से सिर्फ एक दिन पहले हुई थी। बता दें कि क्रिकेट वर्ल्ड में सबसे सुलझे और पॉपुलर कपल्स में धोनी और साक्षी शामिल हैं।
साक्षी धोनी एंटरटेनमेंट बैनर के तहत पहली प्रोडक्शन तमिल फिल्म एलजीएम की रिलीज से पहले मीडिया से बातचीत कर रही थीं। साक्षी धोनी फिल्म की निर्माता हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया- ईमानदारी से कहूं तो मैं इस बारे में बहुत स्पष्ट हूं। पुरुष पहले आपका पीछा करते हैं और फिर शादी के बाद वे कहते हैं, 'ठीक है! वह केवल मेरी है। अब वह कहां जाएगी'।
उन्होंने आगे कहा- हम पूरे दिन एक-दूसरे के साथ मजाक करते हैं। हंसी-मजाक और बहुत सारी बातचीत। यही हमारी केमिस्ट्री है। साक्षी और एमएस धोनी 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे। उनकी एक बेटी जीवा हैं, जिसका जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद काफी समय अपने रांची स्थित घर पर बिताते हैं। 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी जारी रखे हुए हैं। 42 वर्षीय ने इस सीजन पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी जीती।
धोनी की मां के बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं की जा सकती साक्षी से धोनी की मां के साथ उनके रिश्ते के बारे में भी पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह शादी से ठीक एक दिन पहले उनसे मिली थीं। उन्होंने कहा कि अब बॉन्डिंग ऐसी है कि वह धोनी की मां के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा- मैं शादी से एक दिन पहले अपनी सास से पहली बार मिली थी। टचवुड हमारे बीच बहुत अच्छा बंधन है। हम वास्तव में दोस्त की तरह हैं।
उन्होंने आगे कहा- वह हमेशा शांत रहती हैं। दरअसल, मेरे ससुर सख्त स्वभाव के हैं और इसीलिए धोनी अनुशासित हैं। हमारा परिवार बहुत अनुशासित है। उन्होंने कभी भी हमें किसी भी चीज के लिए ना नहीं कहा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…