अब सौरव गांगुली ने विराट कोहली को दिया उन्हीं के अंदाज में जवाब, उठाया बड़ा कदम!
Updated on
18-04-2023 08:53 PM
नई दिल्ली: विराट कोहली और सौरव गांगुली की टकरार अब सोशल मीडिया पर चल रही है। खबरों की मानें तो भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने सीनियर और पूर्व बीसीसीआई प्रमुख गांगुली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया था। इसके बाद सौरव गांगुली ने भी कोहली को अनफॉलो कर दिया है। खबरों की मानें तो रॉयल चैलेंसर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले से पहले ये दोनों एक-दूसरे को फॉलो कर रहे थे।
दिल्ली और बैंगलोर के मैच के बाद कोहली और गांगुली ने न तो एक-दूसरे से बात की और न ही हाथ मिलाया। इसे फैंस कप्तानी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद विवाद की वजह से कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी, जबकि उससे पहले ही टी-20 कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था और वनडे में उन्हें बीसीसीआई ने हटा दिया था।
इसके बाद विराट का कहना था कि सिलेक्टर्स और बीसीसीआई की ओर से कोई बात नहीं की गई, जबकि बोर्ड का कहना था कि उन्हें भारतीय T20 टीम की कप्तानी छोड़ने से मना किया गया था, लेकिन वह नहीं माने। कोहली के फैंस मानते हैं कि इस पूरे मामले में सौरव गांगुली ने अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, गांगुली ने हमेशा इन आरोपों से इनकार किया।
इस बीच, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच में आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए कोहली पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। डेवोन कॉन्वे (45 रन पर 83) और शिवम दूबे (27 रन पर 52 रन) की अर्धशतकीय पारी ने सीएसके को 226/6 पर पहुंचा दिया। सीएसके के गेंदबाजों ने ग्लेन मैक्सवेल (36 रन पर 76 रन) और फाफ डु प्लेसिस (33 रन पर 62) की तूफानी पारी के बावजूद आरसीबी को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया और अपनी टीम को आठ रन से जीत दिला दी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…