अब अप्रोच नहीं बदलेंगे... सेमीफाइनल से पहले रोहित शर्मा को लेकर बचपन के कोच का बड़ा दावा
Updated on
14-11-2023 03:00 PM
रुपेश सिंह (मुंबई): अगर मैं ओपनर होता तो मेरे आंकड़े रोहित शर्मा के आंकड़ों के मुकाबले आधे भी नहीं होते। उनके आंकड़े अतुलनीय हैं। अगर विराट कोहली क्रिकेट में बड़ा नाम हैं तो उसकी वजह यह है कि विराट के पास रोहित जैसा ओपनर है। विराट कोहली यह बयान खेल पर रोहित के प्रभाव का लेखा-जोखा है। विराट का कहना है कि रोहित जिस तरह की टीम को तेज शुरुआत दिलाते हैं उससे उनका काम आसान हो जाता है। रोहित के पहले कोच दिनेश लाड भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं और उनका मानना है कि इस वर्ल्ड कप में एक अलग ही स्तर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी बैटिंग ही टीम इंडिया को अन्य टीमों से अलग बना रही है। कोच का कहना है कि रोहित को नॉकआउट अपनी बैटिंग का अटैकिंग अंदाज नहीं बदलना चाहिए।
वीरू से तुलना
रोहित के बचपन के कोच रहे दिनेश ने कहा, 'अटैकिंग खेल रोहित को शुरू से ही पसंद था और वह खेल इस वर्ल्ड कप में खुल कर आया है। स्टार्ट बहुत मायने रखता है और रोहित टीम इंडिया को वही स्टार्ट दे रहे हैं। टीम इंडिया का पावरप्ले का खेल ही एक तरह से मैच का परिणाम तय कर दे रहा है।' रोहित के खेल की किसी पूर्व क्रिकेटर के खेल के साथ तुलना के सवाल पर उन्होंने कहा, 'तुलना करना तो सही नहीं। सभी का अपना अंदाज होता है। अलग तकनीक होती है। लेकिन फिर भी यदि मुझे तुलना करने को कहा जाए तो मैं रोहित के खेल की तुलना वीरेंद्र सहवाग के खेल के साथ करूंगा। वीरू का साफ नजरिया था, अगर गेंद ढीली है तो उसे मारूंगा, चाहे वह पारी की पहली गेंद हो या आखिरी। रोहित भी ऐसे ही सोचते हैं।'
दोनों गुण हैं इनमें
अटैकिंग खेल में जोखिम भी ज्यादा होता है और न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में जोखिम भरे खेल के सवाल पर दिनेश ने कहा, 'अब अप्रोच में बदलाव सही नहीं होगा। सारी स्ट्रैटिजी नए सिरे से बनानी होगी। इसलिए मुझे नहीं लगता कि रोहित कुछ अलग अप्रोच के साथ उतरेंगे। टीम में सभी की अपनी-अपनी जिम्मेदारी है। रोहित ने एक तेज शुरुआत दिलाने का जिम्मा उठा रखा है और वह इसे अभी तक बखूबी निभाते आए हैं और आगे भी निभाएंगे। रही बात संभलकर खेलने कि तो वह स्थिति पर निर्भर करता है। याद कीजिए लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया मैच। आप उसमें रोहित की पारी को देखिए। पारी को लड़खड़ाता देख कितनी खूबसूरती के साथ उसने अपना गेम बदला और टीम को एक सुरक्षित टोटल तक पहुंचाया।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…