अब ये क्या है भाई... जूते के आगे सांप का फन देख चकरा गए लोग, देखिए वायरल वीडियो
Updated on
21-02-2023 08:10 PM
नई दिल्ली: सांप देखकर ही लोगों को डर लगता है। सामने दिख जाए तो गला सूख जाता है लेकिन शौक हो तो फिर कुछ नहीं कह सकते। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक शख्स के जूते की स्टाइल सांप के फन जैसी है। आप तस्वीरें देखेंगे तो देखते रह जाएंगे। जूते के आगे जो नुकीला हिस्सा होता है, वहां से सांप की आकृति बनती दिखती है और एक फीट से शायद थोड़ा ही कम होगा, फन दिखाई देता है। बच्चे ही नहीं, बड़े भी अचानक देख लेंगे तो शायद डर जाएं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले उद्योगपति हर्ष गोयनका ने यह वीडियो शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो लाखों लोग देख चुके हैं और रीएक्शंस भी मजेदार आ रहे हैं। कुछ लोग इसका नामकरण भी करने लगे। कुछ इसे Snike तो कुछ लोग फो-फो शूज बता रहे हैं। 5 सेकेंड के वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि जूता पहनने वाला शख्स दाहिने-बाएं पैर करके दिखाता है। गायक अदनान सामी भी खुद को लिखने से रोक नहीं पाए। ऐसे कई मशहूर हस्तियों ने इस दिसचस्प जूते पर मौज ली है।
कुछ लोगों ने लिखा कि यह फैशन का नया लेवल है। कौन-कौन इसे खरीदने के बारे में सोच रहा है? एक यूजर ने लिखा, 'वाह, क्या जूते हैं। आपकी क्रिएटिविटी को सलाम है लेकिन केवल एक समस्या है। इस जूते को पहनने के बाद आपको केवल चलते रहना होगा क्योंकि आप इसे पहनकर कार नहीं चला सकते।' कीकू शारदा और सोनी राजदान ने भी कॉमेंट किया है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…