अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट में डिजिटल वॉलेट से खरीद सकेंगे टिकट, RBI ने दी ये बड़ी राहत, पूरी डिटेल
Updated on
24-02-2024 01:42 PM
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शुक्रवार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने वालों को बड़ी राहत दी। RBI ने प्रीपेड पेमेंट इंस्टूमेंट्स (PPIs) के मास्टर डायरेक्शन में बदलाव को मंजूरी दी है। इसके तहत बैंक और नॉन बैंक रिजर्व बैंक की अनुमति के बाद अलग-अलग तरीके के प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स (PPIs) जारी कर सकते हैं। इन्हें KYC के बिना विभिन्न सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क पर भुगतान के लिए PPI जारी करने की अनुमति होगी। RBI के मुताबिक यात्रियों को डिजिटल पेमेंट की सुरक्षा, बेहतर सुविधा, भुगतान में तेजी और किफायती सेवा प्रदान करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के भुगतान में सक्षम पीपीआई को जारी करने की मंजूरी दी गई है।
क्या होगा फायदा?
RBI द्वारा KYC के बिना PPIs जारी करने की मंजूरी की बाद मेट्रो, बस, ट्रेन, जलमार्ग, टोल और पार्किंग सेवाओं का भुगतान अब प्रीपेड वॉलेट और कार्ड के माध्यम से डिजिटल रूप से किया जा सकता है। देश में हर रोज बड़ी संख्या में लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते हैं। ऐसे में यह इंस्ट्रूमेंट्स यात्रियों को डिजिटल पेमेंट की सहूलियत देगा, जो किफायती होगा और उनका समय भी बचाएगा। यह सुविधा सुरक्षित होगी और उन्हें पेमेंट के लिए कैश के अलावा दूसरे ऑप्शन भी देगा। रिजर्व बैंक के मुताबिक ये कदम तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।
क्या है PPI?
PPI ऐसे इंस्ट्रूमेंट्स होते हैं जिसमें जमा किए गए पैसों की मदद से सामान या सेवाओं के लिए भुगतान या फिर पैसों का लेनदेन किया जा सकता है। इन पीपीआई में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या सीधे बैंक खाते की मदद से रकम को जमा किया जा सकता है।
कितने तरह के PPI हैं?
अभी देश में तीन तरह के PPI हैं- सेमी क्लोज्ड सिस्टम PPI, क्लोज्ड सिस्टम PPI और ओपन सिस्टम PPI। PPI का होल्डर वह व्यक्ति होता है जो PPI issuer से PPI प्राप्त करता/खरीदता है। हालांकि gift PPI के मामले में, कोई अन्य भी होल्डर हो सकता है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…