'तुम्बाड' फेम सोहम शाह की दिमाग घुमा देने वाली फिल्म अब घर बैठे देखने का मौका, पर एक झोल है
Updated on
14-04-2025 04:28 PM
सोहम शाह की 'तुम्बाड' ने अगर आपको दीवाना बनाया है, तो उनकी 'क्रेजी' आपको सच में क्रेजी करने का दम रखती है। जिन्होंने भी फिल्म देखी, उसने इसकी खूब तारीफ की। लेकिन अफसोस कि यह बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 12.72 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड 14.95 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन पर सिमट गई। खैर, यह होना ही था, क्योंकि देश में अच्छी फिल्मों से ज्यादा शोर मचाने वाली फिल्मों का बोलबाला रहता है। यह अलग बात है कि जब यही फिल्में OTT पर आती हैं, तो दर्शक इसको लेकर सोशल मीडिया पर कविताएं गढ़ने लगते हैं। तो अब यह फिल्म ओटीटी पर आ गई है।
'क्रेजी' एक साइकोलॉजिकल-थ्रिलर फिल्म है, जो 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में एकमात्र एक्टर सोहम शाह हैं, जो आपको दिखेंगे, बाकी सभी की आवाजें सुनाई देंगी। फिल्म की कहानी के केंद्र में डॉक्टर अभिमन्यु सूद है, जो एक सफल सर्जन हैं। 90 मिनट की इस फिल्म की शुरुआत एक मरीज की दुखद मौत से होती है। डॉ. अभिमन्यु पर इसके आरोप लगते हैं। बदनामी से बचने के लिए वह पीड़ित के परिवार के साथ चुपचाप मामले को निपटाने की तैयारी में है। लेकिन इसी बीच उसकी बेटी का अपहरण हो जाता है।
'क्रेजी' मूवी की कहानी
कहानी में हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि डॉ. अभिमन्यु अब सिर्फ किसी एक ही काम को निपटा सकता है। वह कार में है। कार रास्ते पर है। और कार में पड़ा है एक कैश से भरा बैग। घड़ी की सूई तेजी से दौड़ रही हैं, साथ ही दौड़ रहा है डॉ. अभिमन्यु का दिमाग। अब सवाल है कि वह किस रास्ते जाएगा। किडनैपर को पैसे देकर बेटी को बचाएगा, या मरीज के पीड़ित परिवार को पैसे देकर अपना करियर सुरक्षित करेगा। कहानी में आगे कई ट्विस्ट हैं, जो आपका दिमाग घुमा देंगे।
'क्रेजी' OTT रिलीज: कब और कहां देखें
गिरीश कोहली के डायरेक्शन में बनी 'क्रेजी' सिनेमाघरों में रिलीज के लगभग छह सप्ताह बाद OTT पर Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है। हालांकि, इसमें एक झोल है। इसे देखने के लिए अभी आपको 349 रुपये का रेंट यानी किराया देना होगा। हालांकि, प्राइम सब्सक्रिप्शन वाले मेंबर्स के लिए इसे जल्द ही मुफ्त में भी स्ट्रीम किया जाएगा। लेकिन ऐसा कब होगा, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
'क्रेजी' की कास्ट
'क्रेजी' को जहां गिरीश कोहली ने डायरेक्ट किया है, वहीं इसमें विशाल भारद्वाज, ओशो जैन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, हर्षवर्धन रामेश्वर और मनन भारद्वाज के कम्पोज किए गए गाने और बैकग्राउंड स्कोर हैं। फिल्म की शानदार एडिटिंग रिथेम लाथ और संयुक्ता काजा ने की है। जबकि सिनेमैटोग्राफी का काम सुनील बोरकर और कुलदीप ममानिया ने संभाला है। फिलम को सोहम शाह, अमिता शाह, मुकेश शाह और आदेश प्रसाद ने प्रोड्यूस किया है।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…