Select Date:

अब आप भी खरीद सकेंगे टाटा ग्रुप की इस दिग्गज कंपनी का शेयर, जानिए कैसे

Updated on 25-02-2025 12:02 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कैपिटल जल्द ही शेयर बाजार में कदम रखने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी को IPO के लिए मंजूरी मिल गई है। मतलब अब टाटा कैपिटल के शेयर भी आप खरीद सकेंगे। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक टाटा कैपिटल 23 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। इसके साथ ही कुछ मौजूदा शेयरधारक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपने शेयर बेचेंगे। टाटा ग्रुप ने दिसंबर की शुरुआत में ही IPO की तैयारी शुरू कर दी थी। कंपनी ने कई बैंकों से बातचीत भी शुरू कर दी थी। टाटा ग्रुप ने कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग को IPO की प्रक्रिया शुरू करने की हरी झंडी दी थी।
टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के पास टाटा कैपिटल में 93% हिस्सेदारी है। पिछले साल नवंबर में टाटा टेक्नोलॉजीज की लिस्टिंग के बाद यह दो दशकों में टाटा ग्रुप का दूसरा IPO होगा। आरबीआई ने सितंबर 2022 में टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज को एक अपर-लेयर सिस्टमिकली इम्पोर्टेन्ट NBFC घोषित किया था। इसका मतलब है कि टाटा कैपिटल को और भी सख्त नियमों का पालन करना होगा और तीन साल के भीतर शेयर मार्केट में लिस्ट होना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.