Select Date:

अब घर बैठे देख‍ सकेंगे नानी की 'दसारा', जानिए ओटीटी पर कब और कहां हो रही है रिलीज

Updated on 17-04-2023 08:05 PM
तेलुगू फिल्‍मों के नेचुरल स्‍टार कहे जाने वाले नानी की फिल्‍म 'दसारा' को रिलीज हुए 18 दिन हो गए हैं। 'मक्‍खी' फेम नानी की यह पहली पैन इंडिया फिल्‍म है। हालांकि, बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म को उम्‍मीद के मुताबिक रेस्‍पॉन्‍स नहीं मिला। बावजूद इसके इस फिल्‍म ने 18 दिनों में तेलुगू, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्‍नड़ भाषा में 78 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर लिया है। 30 मार्च को राम नवमी के दिन यह फिल्‍म रिलीज हुई है, वहीं अब फिल्‍म के ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज होने की भी खबरें आ रही हैं।

Dasara OTT Release: श्रीकांत उडेला के डायरेक्‍शन में बनी 'दसारा' एक पीरियड एक्‍शन ड्रामा फिल्‍म है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्‍म ओटीटी प्‍लेटफॉर्म नेटफ्ल‍िक्‍स पर 30 मई 2023 को स्‍ट्रीम की जाएगी। हालांकि, अभी तक इसकी आध‍िकारिक घोषणा नहीं हुई है। बहुत संभव है कि फिल्‍म को पहले तेलुगू और तमिल भाषा में ही OTT पर रिलीज किया जाए। जबकि हिंदी वर्जन के लिए दर्शकों को इंतजार करना पड़े।

'दसारा' का बजट, कास्‍ट और वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

Dasara Budget and Cast: 'दसारा' में नानी के साथ कीर्ति सुरेश, दीक्षित शेट्टी, शाइन टॉम चाको, पूर्णा, झांसी, साई कुमार और समुथिरकानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्‍म का बजट 65 करोड़ रुपये है। ऐसे में 18 दिनों में यह फिल्‍म भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर ही अपने बजट से आगे बढ़कर फायदा कमा रही है। जबकि इसकी वर्ल्‍डवाइड कमाई 110 करोड़ रुपये से अध‍िक हो चुकी है।

क्‍या है 'दसारा' की कहानी

Dasara Story: फिल्म ‘दसारा’ की कहानी गोधवारीखानी के वीरलापल्ली गांव की है। इसी गांव में धरनी रहता है। धरनी और उसके दोस्‍त कोयला चोरी करते हैं। इस काम में उसका दोस्‍त सूरी भी उसके साथ है। धरनी के गांव के लोग जमकर शराब पीते हैं। धरनी भी हर वक्‍त नशे में डूबा रहता है। धरनी को बचपन से ही वेनेला से प्‍यार है। लेकिन जब उसे पता चलता है कि वेनेला उसके दोस्‍त सूरी से प्‍यार करती है तो वह अपना प्‍यार भूल जाता है। दोनों की शादी करवाना चाहता है। वेनेला के माता-पिता अपनी बेटी की शादी ऐसे लड़के से नहीं करवाना चाहते, जो चोरी करता है। ऐसे में धरनी एक लोकल क्रिकेट मैच जीतने में सूरी की मदद करता है और उसे स‍िल्‍क बार में नौकरी दिलवाता है। लेकिन इसी बीच कहानी में कुछ लोकल नेताओं और माफिया की एंट्री होती है। धरनी और उसके दोस्‍त इन ताकतवर लोगों की राह में रोड़ा बनते हैं। जिस दिन वेनेला और सूरी की शादी होने वाली होती है, उसी दिन गुंडे सूरी और धरनी के बाकी दोस्‍तों की हत्‍या कर देते हैं। यहां से धरनी की जिंदगी बदल जाती है। बदला लेना उसकी जिंदगी का मकसद बन जाता है।

ओटीटी पर कब और कैसे देखें 'दसारा'

When and Where to watch Dasara Online: ओटीटी प्‍लेटफॉर्म Netflix पर 30 मई को 'दसारा' के रिलीज होने की संभावना है। ऐसे में दर्शक इसे अपने मोबाइल, लैपटॉप और स्‍मार्ट टीवी पर नेटफ्ल‍िक्‍स का सब्‍सक्रिप्‍शन लेकर देख सकते हैं। मोबाइल पर यह फिल्‍म देखने के लिए आपको कम से कम 149 रुपये खर्च कर नेटफ्ल‍िक्‍स का एक महीने का सब्‍सक्रिप्‍शन लेना होगा। जबकि एचडी क्‍वालिटी में स्‍मार्ट टीवी, टैबलेट और कंप्‍यूटर पर फिल्‍म देखने के लिए कम से कम 199 रुपये का मंथली सब्‍सक्रिप्‍शन लेना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
Advt.