देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। नई ब्याज दर 27 दिसंबर से लागू हो गई हैं। ब्याज की यह दरें दो करोड़ रुपए की FD से कम के लिए हैं। हाल ही में कोटक महिंद्रा बैंक ने भी FD पर इंटरेस्ट रेट्स बढ़ाए थे।
कोटक महिंद्रा बैंक ने भी बढ़ाए थे रेट
इससे पहले कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट्स बढ़ाए थे। अब इस बैंक में FD कराने पर सामान्य नागरिकों को 2.75% से 7.25% तक का ब्याज मिल रहा है। वहीं अगर वरिष्ठ नागरिकों की बात करें तो उन्हें FD पर अब 3.25% से 7.80% तक ब्याज मिल रहा।
FD से मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स
FD से मिलने वाला ब्याज पूरी तरह से टैक्सेबल होता है। आप एक साल में FD पर जो भी ब्याज कमाते हैं, वो आपकी एनुअल इनकम में जुड़ता है। कुल आय के आधार पर, आपका टैक्स स्लैब निर्धारित किया जाता है। FD पर अर्जित इंटरेस्ट इनकम को "इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेज" माना जाता है।