Select Date:

अब आपके प्यारे 'कुत्ते-बिल्ली' भी टैक्सी की सवारी करेंगे, दिल्ली के साथ मुंबई में भी शुरू हो गई सेवा

Updated on 06-03-2025 05:54 PM
नई दिल्ली: जैसे-जैसे लोगों का जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है, वे कुत्ते-बिल्ली जैसे पालतू जानवर (Pet) भी खूब पालने लगे हैं। यह हालत सिर्फ दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु या हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में ही नहीं बल्कि छोटे शहरों, कस्बों और गांवों में भी दिखने लगा है। लेकिन जब इन्हें कहीं आना-जाना होता है तो टैक्सी में ये पेट नहीं ले जा सकते। लेकिन दिल्ली-मुंबई के लोगों को अब पालतू जानवरों के साथ ट्रेवल करना आसान हो गया है। Uber ने अपनी नई सर्विस Uber Pet आज से दिल्ली के साथ-साथ मुंबई में भी शुरू कर दी है। इससे पालतू जानवरों वाले लोग अपने प्यारे दोस्तों के साथ आराम से सफर कर सकेंगे।

बेंगलुरु में पिछले अक्टूबर से

उबर से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में ही बेंगलुरु से इस सेवा की शुरुआत की है। अब Uber Pet सर्विस अब दिल्ली और मुंबई में भी उपलब्ध होगी। यह सर्विस पालतू जानवरों के मालिकों के लिए यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाएगी। अब अपने पेट्स को घर पर अकेला छोड़ने की ज़रूरत नहीं

यात्रा के दो विकल्प मिलेंगे


Uber Pet में यात्रा के दो विकल्प मिलेंगे - 'ऑन-डिमांड' और 'रिजर्व'। 'ऑन-डिमांड' विकल्प से आप तुरंत कैब बुक कर सकते हैं। 'रिजर्व' विकल्प से आप पहले से ही कैब बुक कर सकते हैं। Uber के एक अधिकारी ने बताया कि 'ऑन-डिमांड' विकल्प पालतू जानवरों के साथ यात्रा करने का सबसे आसान तरीका है

कुत्ते-बिल्ली ही नहीं अन्य पालतू भी करेंगे सफर


Uber इंडिया और साउथ एशिया की राइडर वर्टिकल्स प्रमुख, श्वेता मंत्री ने कहा, “पालतू जानवरों के मालिकों से मिले फीडबैक के बाद, हम अब ऑन-डिमांड Uber Pet बुक करने का विकल्प दे रहे हैं, जिससे आपके पालतू जानवरों के साथ यात्रा करना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है।” मतलब अब आप जब चाहें, तब अपने पेट के साथ Uber कर सकते हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि Uber Pet के साथ, कुत्ते, बिल्ली और अन्य पालतू जानवर भी आपके साथ सफर कर सकते हैं। चाहे डॉक्टर के पास जाना हो, पार्क में घूमने जाना हो या फिर कहीं बाहर जाना हो, Uber Pet आपके साथ है।

साफ-सफाई का पूरा रखा जाएगा ध्यान


उबर के अधिकारी का कहना है कि पेट टैक्सी में हाईजिन का खास ध्यान रखा जाएगा। क्योंकि कुछ कुत्तों के बाल ज्यादा झड़ते हैं। ये बाल किसी पैसेंजर को सीट पर दिखेगा तो वह भन्ना जाएगा। इसलिए पेट की हर राइड के बाद कैब की डीप क्लीनिंग की जाएगी। साथ ही उस कैब के ड्राइवर भी पेट फ्रेंडली और ट्रेंड होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.