टैक्स सेविंग में टॉप पर है NPS, इन्वेस्टमेंट डिक्लेरेशन में इन ऑप्शंस को चुन बचा सकते हैं पैसे
Updated on
10-01-2024 01:45 PM
नई दिल्ली: क्या आपने नए साल के लिए टैक्स प्लानिंग अभी तक पूरी नहीं की है? यदि आप इन्वेस्टमेंट डिक्लेरेशन के लिए जल्द ही टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट का प्रूफ पेश नहीं करते हैं, तो टैक्स कटौती के लिए तैयार रहे लेकिन अगर आप इन ऑप्शन को चुनते हैं तो आप अपना पैसा बचा सकते हैं। इकॉनमिक टाइम्स के मुताबिक, नैशनल पेंशन स्कीम (NPS) लगातार दूसरे साल भी टैक्स बचाने में टॉप पर बना हुआ है। अडिशनल 50,000 टैक्स डिडक्शन के अलावा, यह स्कीम इन्वेस्टर फ्रेंडली हो गई है। इक्विटी एलोकेशन की लिमिट बढ़ाकर 75% कर दी गई है। निवेशक सिस्टेमैटिक विदड्रॉल ऑप्शन चुन सकता है।
ELSS फंड
वहीं, ELSS फंड तीसरे स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इनकी लागत कम होती है। सभी टैक्स सेविंग ऑप्शन में इसमें लॉक-इन पीरियड कम होती है। लेकिन इसमें बाजार से जुड़े रिस्क अधिक होते हैं। इसलिए निवेशक को मंथली इन्वेस्टमेंट स्कीम (SIP) के माध्यम से इसमें निवेश करना चाहिए। हालांकि अगर आपको कुछ दिनों में टैक्स राहत के लिए सेक्शन 80 सी इन्वेस्टमेंट का सबूत दिखाना है तो यह संभव नहीं हो सकता है।
यूलिप यूनिट
लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) भी एक टैक्स एफिशिएंट ऑप्शन बने हुए हैं। इन्हें तीसरे स्थान पर रखा गया है BISS फंड से एक साल में 1 लाख रुपये से अधिक के लाभ पर 10% टैक्स लगाया जाता है। यूलिप में सेक्शन 10 (10 डी) के तहत मैच्युरिटी टैक्स फ्री है। लेकिन शर्त है लाइफ कवर सालाना प्रीमियम का कम से कम 10 गुना हो। यूलिप को एनपीएस पर बढ़त हासिल है, क्योंकि रिटायरमेंट तक पैसा लॉक नहीं होता और निकासी टैक्स फ्री होती है। यूलिप खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि यह लॉन्ग टर्म के लिए हो। इस केवल तभी खरीदे जब आप पूरी अवधि के लिए पॉलिसी जारी रख सकें।
SCSS
चौथे स्थान पर सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS) है, जो 60 से ऊपर के लोगों के लिए अच्छा निवेश ऑप्शन है 8.2% की ब्याज दर अधिकांश बैंकों की पेशकश से वह बेहतर है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…