एनएसई के बंपर डिविडेंड से राधाकिशन दमानी पर होगी पैसों की बारिश, झोली में आएंगे इतने करोड़
Updated on
07-05-2024 04:48 PM
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने बीते दिनों मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी की इनकम और प्रॉफिट में इजाफा देखने को मिला है। एनएसई ने तिमाही नतीजों के साथ निवेशकों के लिए बोनस शेयर और डिविडेंड देने का ऐलान किया है। शेयर होल्डर्स को एक स्टॉक पर 90 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है कि निवेशकों को एक शेयर पर 4 बोनस शेयर भी दिए जाएंगे। इक्विटी शेयर होल्डिंग 4:1 के रेशियो में होगी। फाइनल डिविडेंड पर अप्रूवल के लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी चाहिए। यह पात्र शेयरधारकों को वार्षिक आम बैठक की तारीख से 30वें दिन या उससे पहले डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा।
कितनी है दमानी की हिस्सेदारी
दिग्गज निवेशक और डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी के पास स्टॉक एक्सचेंज में भी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है। इसकी वजह से उन्हें FY24 के लिए NSE डिविडेंड से बड़ा भुगतान हासिल होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 मार्च, 2024 तक, दमानी के पास एक्सचेंज के 78,16,880 इक्विटी शेयर हैं। इतने सारे शेयरों के साथ, DMart के संस्थापक का लाभांश चेक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा। इसके अलावा, 4:1 बोनस इश्यू के कारण निवेशक के स्वामित्व वाले NSE शेयरों की संख्या चार गुना बढ़ जाएगी।
डीमार्ट के शेयर में तेजी
राधाकिशन दमानी के डीमार्ट के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है। डीमार्ट के शेयर आज 55 अंकों के उछाल के साथ 4658 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। पिछले 5 दिनों में डीमार्ट का शेयर 70 अंकों से ज्यादा उछला है। बीते 6 महीनों की बात करें तो डीमार्ट ने निवेशकों को 27 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इसमें 900 अंकों से ज्यादा का उछाल आया है।
इधर निफ्टी में आज गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी आज 120 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 22,320.55 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। पिछले पांच दिनों में निफ्टी में 355 अंकों से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…