Select Date:

'परमाणु युद्ध शुरू होता और तीसरे वर्ल्ड वॉर में बदल जाता', डोनाल्ड ट्रंप ने बताया क्यों छेड़ा ईरान से युद्ध

Updated on 17-03-2026 12:57 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध छेड़ने के फैसले का बचाव किया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर हमला ना करने का नतीजा भविष्य में तीसरे विश्व युद्ध या परमाणु हमले के तौर पर निकल सकता था। ट्रंप को कथित तौर पर ईरान के खाड़ी देशों में जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के बारे में पहले ही बताया था। इसके बाद भी उन्होंने ईरान युद्ध में जाने का फैसला किया।

डोनाल्ड ट्रंप ने 28 फरवरी को इजरायल के साथ मिलकर हवाई हमले शुरू करने के फैसले का बचाव करते हुए तर्क दिया कि इसके आर्थिक परिणाम भविष्य के बुरे नतीजों को देखते हुए मामूली हैं। युद्ध के बाजार पर प्रभाव को उन्होंने इसकी एक बहुत छोटी कीमत बताया है। ट्रंप ने कहा कि शेयर बाजार को गिरने से रोकने के लिए उन्हें परमाणु हमला करने का मौका नहीं दिया जा सकता था।

तीसरा विश्व युद्ध छिड़ जाता: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ये हमला किया गया। भविष्य के व्यापक संघर्ष को रोकने के लिए यह युद्ध जरूरी हो गया था। ट्रंप ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम के 'खतरे' की ओर इशारा करते हुए कहा, 'अगर हमने ईरान पर हमला नहीं किया होता तो भविष्य में एक परमाणु युद्ध छिड़ जाता। ये लड़ाई बढ़कर तीसरे विश्व युद्ध में बदल जाती। ऐसे में ईरान को कमजोर करने के लिए हमले किए गए।'
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि कतर, सऊदी अरब, यूएई, बहरीन और कुवैत पर ईरान के जवाबी हमले अप्रत्याशित थे। अमेरिका को ईरान से इसकी उम्मीद नहीं थी, इसने हमे चौंकाया। रॉयटर्स ने अमेरिकी अधिकारी और खुफिया जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया कि डोनाल्ड ट्रंप को पहले ही यह जानकारी दी गई थी कि तेहरान की ओर से खाड़ी में अमेरिका के सहयोगी देशों पर जवाबी हमला हो सकता है।

होर्मुज पर भी चेता दिया गया था

रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ट्रंप को खाड़ी देशों पर हमले के साथ-साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी बता दिया गया था। ट्रंप को ब्रीफ किया गया था कि ईरान इस अहम समुद्री गलियारे को बंद कर सकता है, जो तेल के परिवहन का एक अहम वैश्विक मार्ग है। ऐसे में इससे दुनियाभर में एनर्जी की किल्लत हो सकती है। इसके बाद भी ट्रंप ने ईरान पर हमले करने के फैसले पर आगे बढ़ने का फैसला लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.