Select Date:

350 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा नूंह-अलवर रोड

Updated on 03-09-2022 05:25 PM
  जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और युवा नेता दिग्विजय चौटाला रविवार को नूंह जिला के कस्बा पिनगवां पहुंचे. यहां पुनहाना से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलयास के बेटे और जजपा नेता एडवोकेट जावेद खान ने सैंकड़ों मोटरसाइकिल और वाहनों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. पिनगवां में आयोजित युवा शक्ति सम्मेलन में हजारों युवाओं ने भाग लिया और उन्हों पगड़ी बांधकर स्वागत किया. इस मौके पर एडवोकेट जावेद खान ने दिग्विजय सिंह चौटाला के सामने मेवात में यूनिवर्सिटी बनाने सहित कई मांगे रखी.

वहीं दिग्विजय सिंह चौटाला ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नूंह से अलवर राजस्थान बॉर्डर तक के सड़क को मेवात के लोग खूनी रोड से जानते थे. दो साल पहले दुष्यंत चौटाला ने इसे फोरलेन बनाने की घोषणा की थी, लेकिन कोरोना के चलते इसका निर्माण नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से नूंह-अलवर रोड को बनाया जाएगा और इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के राज में रोजका मेव इंडस्ट्रियल एरिया में एक भी कंपनी नहीं आई, जबकि दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से बैटरियों की बड़ी जापानी कंपनी फैक्ट्री बना रही है. इसमें करीब 20,000 कर्मचारियों की जरूरत होगी, जिसमें मेवात के युवाओं को 75 फ़ीसदी आरक्षण दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि लोगों की डिमांड पर प्रदेश के गांव-गांव में वर्ल्ड क्लास एडवांस लाइब्रेरी खोली जाएंगी.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
 16 July 2026
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
 16 July 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
 16 July 2026
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
 16 July 2026
होशियारपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि पंजाब को हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने का सफर यहां के लोगों के सहयोग और…
 15 July 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
 15 July 2026
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
 15 July 2026
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
 15 July 2026
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…
Advt.