9वें नंबर के बल्लेबाज का तूफानी शतक, 12 चौके और 9 छक्के से गेंदबाजों को दहला दिया
Updated on
30-06-2023 08:34 PM
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी 2023 के क्वार्टर फाइनल में उत्तर क्षेत्र के निचले क्रम के बल्लेबाज हर्षित राणा ने अपनी तूफानी शतक से सनसनी मचा दी। हर्षित पूर्वोत्तर क्षेत्र के खिलाफ इस मुकाबले में सिर्फ 75 गेंद में अपना शतक पूरा किया। हर्षित टीम के लिए 9वें पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने नाबाद 122 रनों की पारी खेली जिसमें हर्षित ने 12 चौके और 9 छक्के लगाए। 9वें नंबर के इस बल्लेबाज की तूफानी बैटिंग देखकर पूर्वोत्तर क्षेत्र के गेंदबाजों में दहशत आ गई थी।
हर्षित राणा का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह पहला शतक था। इससे पहले हर्षित ने पांच फर्स्ट क्लास मैचों में सिर्फ 152 रन ही बनाए। 21 साल के दिल्ली का यह खिलाड़ी मुख्य रूप से गेंदबाजी करता है लेकिन दलीप ट्रॉफी में उन्होंने बल्ले से भी हाहाकार मचा दिया।
हर्षित ने इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग में भी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अपना जौहर दिखा चुके हैं। हर्षित आईपीएल 2023 में केकेआर के लिए मैदान पर उतरे थे। गेंदबाजी में उन्होंने दमदार खेल दिखाते हुए अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था। आईपीएल में उन्हें कुल 8 मैचों में खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 6 विकेट हासिल किए।
हर्षित के अलावा उत्तर क्षेत्र के लिए निशांत संधू ने भी 150 रनों की बेहतरीन पारी खेली। निशांत और हर्षित के अलावा उत्तर क्षेत्र के लिए पारी में ध्रुव शौरी ने भी 135 रनों की पारी खेली। इन तीनों की शतकीय पारी की मदद से ही उत्तर क्षेत्र ने मैच में 8 विकेट पर 540 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया, जिससे की टीम के गेंदबाजों को उसका बचाव करने के लिए पर्याप्त समय मिल गिया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…