Select Date:

दो साल में 138% बढ़ी महिला फुटबॉल खिलाड़ियों की संख्या, नई लीग की शुरुआत, विदेश में भी खेल रहीं बेटियां

Updated on 26-04-2024 02:12 PM
नई दिल्ली: भारत में लगभग 28,000 महिलाओं ने फुटबॉल को अपना करियर बनाया है। ये संख्या अभी कम जरूर है, क्योंकि पुरुष फुटबॉल खिलाड़ियों की संख्या 2,20,515 है। लेकिन अच्छी चीजों की शुरुआत छोटे से ही होती है। इसीलिए 27,936 महिलाओं का अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) में रजिस्टर होना बहुत बड़ी बात है। दो सालों में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों की संख्या में 138% का इजाफा हुआ है। 2022 में महासंघ के पास सिर्फ 11,724 महिला खिलाड़ी रजिस्टर्ड थीं।

भारतीय महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को पुरुष खिलाड़ियों या विदेशी खिलाड़ियों जितना पैसा और नाम नहीं मिलता। लेकिन इसके बाद भी फीफा की रैंकिंग में भारतीय महिला टीम 66वें नंबर पर है, जबकि पुरुष टीम 121वें नंबर पर है। भारतीय महिला टीम की 5 खिलाड़ी मानुषा कल्याण, ज्योति चौहान, एमके कश्मीना, किरण पिस्दा और ई पान्थोई विदेश की मजबूत लीगों में खेलती हैं।

फुटबॉल विशेषज्ञों को लगता है कि पुरुष टीम के मुकाबले महिला टीम के विश्व कप में क्वालीफाई करने की ज्यादा संभावना हैं। उनका कहना है कि एआईएफएफ को महिला फुटबॉल को और ज्यादा सहयोग देना चाहिए। ऐसा हो भी रहा है। फेडरेशन ने भारत की सबसे बड़ी महिला लीग इंडियन विमेन्स लीग में अब होम और अवे मैच का फॉर्मेट शुरू कर दिया है। इसके साथ ही इस सीजन में दूसरी श्रेणी की लीग आईडब्ल्यूएल 2 भी शुरू हुई है, जिसमें से 15 टीमों में से 2 टीमों को प्रमोशन मिलेगा।

आईडब्ल्यूएल में दो इंडियन सुपर लीग (ISL) की महिला टीमें भी हैं। साथ ही तीन बार की चैंपियन गोकुलम केरला भी है, जो विदेशों में प्रतियोगिता खेलने वाली भारत की पहली महिला टीम थी। अब यह भी बदलाव हुआ है कि महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को क्लब प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट भी देते हैं। बड़ी खिलाड़ी सालाना 6-7 लाख रुपये कमाती हैं। एक क्लब अधिकारी ने कहा कि उन्हें आश्चर्य नहीं होगा अगर टॉप खिलाड़ियों की सैलरी 10-12 लाख रुपये तक पहुंच जाए। चौबे ने कहा कि अगर हमें महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना है तो हमें मैचों की संख्या बढ़ानी होगी और खिलाड़ियों के लिए बेसिक सुविधाएं देनी होंगी।

भारतीय फुटबॉल संघ महिला फुटबॉल टीम को ज्यादा से ज्यादा मैच खिलाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए भारतीय खेल प्राधिकरण से ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं के लिए सालाना बजट देने की मांग की गई है। एक टूर्नामेंट तो चुनाव की वजह से रुक गया। चौबे के अनुसार, हैदराबाद मई के आखिर में होने वाली फीफा विंडो (28 मई से 4 जून) में चार देशों का टूर्नामेंट आयोजित करने को राजी था, लेकिन आखिरी दिन चुनाव की मतगणना से टकरा रहा था।

अब उम्मीद है कि भारतीय महिला टीम उज्बेकिस्तान में तीन देशों के टूर्नामेंट में खेलेगी। इसमें बेलारूस भी शामिल है। एआईएफएफ जुलाई में भारत में होने वाले टूर्नामेंट में फिजी और हॉन्ग कॉन्ग को शामिल करने के लिए भी उनसे बातचीत कर रहा है। चौबे ने बताया कि हर तिमाही में एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कराने की योजना है। एआईएफएफ ऐसी टीमों के साथ मैच कराने की कोशिश कर रहा है जिनकी फीफा रैंकिंग भारत के बराबर हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.