Select Date:

एशिया कप से पहले नंबर एक, अब भारत से भी पिछड़ा, वनडे रैंकिंग में औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान

Updated on 15-09-2023 01:29 PM
दुबई: एशिया कप 2023 की जब शुरुआत हुई थी तो पाकिस्तान वनडे रैंकिंग (ODI Rankings) में टॉप पर था। टीम के खिलाड़ियों के साथ ही पूर्व क्रिकेटर भी बार-बार रैंकिंग की बात करते थे। पाकिस्तान को खिताब का प्रबल दावेदार मान रहे थे। पहले मैच में नेपाल पर पाकिस्तान को बड़ी जीत मिली। दूसरे मैच में गेंदबाजों ने भारतीय टॉप ऑर्डर को हिला कर रख दिया। हालांकि उनकी बैटिंग नहीं आई। सुपर-4 के पहले मैच में बांग्लादेश को रौंदा। फिर भारत से मुकाबला हुआ। भारतीय टीम इस बार चुनौती के लिए तैयार थी। ओपनर रोहित और गिल ने शाहीन एंड कंपनी को खूब कुटा। फिर विराट और राहुल के बल्ले से शतक निकले। पाकिस्तान की बैटिंग फेल रही और वह 228 रन से हार गया। उधर ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराया। इस तरह पाकिस्तान रैंकिंग में पहले से दूसरे नंबर पर आ गया।

पाकिस्तान को रैंकिंग में और नुकसान

पाकिस्तान को एशिया कप के अपने आखिरी सुपर 4 मुकाबले में भी हार मिली। श्रीलंका के खिलाफ बाबर आजम की टीम मैच की आखिरी गेंद पर हार गई। इससे टीम को रैंकिंग में और नुकसान हुआ है। 115 रेटिंग पॉइंट के साथ पाकिस्तान रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। एशिया कप शुरू होने से पहले टीम की रेटिंग 118 थी। अभी 118 रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है।

भारत के पास नंबर एक बनने का मौका

भारतीय टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आ गई है। एशिया कप शुरू होने से पहले टीम के 113 पॉइंट थे, लेकिन लगातार तीन जीत के बाद यह बढ़कर 116 हो गए हैं। 103 रेटिंग पॉइंट के साथ वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड चौथे नंबर पर है। आज भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को भी खेलना है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को हार मिलती है और भारत बांग्लादेश से जीत जाता है तो रैंकिंग में बड़ा बदलाव होगा। रोहित शर्मा की टीम टॉप पर पहुंच जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.