Nvidia ने एक झटके में कमा लिया मुकेश अंबानी के बराबर पैसा! कहां से आई गुड न्यूज
Updated on
02-11-2024 04:50 PM
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के शेयरों में शुक्रवार को करीब दो फीसदी तेजी आई। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप एक झटके में 100 अरब डॉलर बढ़ गया। यह भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ (101 अरब डॉलर) के बराबर है। इसके साथ ही एनवीडिया का मार्केट कैप 3.321 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है। वह ऐपल को पछाड़ने के बेहद करीब पहुंच गई है। आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल के शेयरों में शुक्रवार को 1.33 फीसदी गिरावट आई और इसका मार्केट कैप 3.389 ट्रिलियन डॉलर रह गया है।
एनवीडिया के शेयरों में तेजी की वजह यह है कि यह कंपनी डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज इंडेक्स में शामिल होने जा रही है। उसके इंटेल की जगह इस ब्लू चिप इंडेक्स में जगह मिलेगी। चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल 25 साल से इस इंडेक्स का हिस्सा है और इसमें शामिल होने वाली पहले दो टेक कंपनियों में शामिल है। चिप इंडस्ट्री में किसी जमाने में इंटेल का सिक्का चलता था। इंटेल की शुरुआत 1968 में हुई थी। शुरुआत में यह मेमोरी चिप्स बेचती थी और फिर इसमें प्रोसेसर बनाना शुरू किया जिससे पर्सनल कंप्यूटर इंडस्ट्री को काफी मदद मिली। 1990 के दशक में Intel Inside का स्टिकर इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को प्रीमियम बना देता था।
इंटेल वर्सेज एनवीडिया
लेकिन हाल में इंटेल की साख कम हुई है। वह जेनरेटिव एआई की होड़ में पिछड़ गई है। इस साल कंपनी के शेयरों में 54% गिरावट आई है और वह डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला शेयर है। दूसरी ओर एनवीडिया ग्लोबल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में तेजी से उभरी है। इस कारण पिछले दो साल में कंपनी के शेयरों में सात गुना तेजी आई है। इसी साल कंपनी का शेयर दो गुना बढ़ चुका है। कंपनी ने हाल में अपने स्टॉक को स्प्लिट किया है जिससे रिटेल ट्रेडर्स भी आसानी से इसे खरीद पा रहे हैं।
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…