रूस की जीडीपी से बड़ा हुआ Nvidia का मार्केट कैप, जानिए भारत से है कितनी दूर
Updated on
26-02-2024 01:24 PM
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिका कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के शेयरों में इस साल 50 फीसदी से अधिक तेजी आई है। पिछले हफ्ते एक ही दिन में इसके मार्केट कैप में 277 अरब डॉलर का रेकॉर्ड इजाफा हुआ। पिछले साल भी इसके शेयरों में 239 फीसदी तेजी आई थी। इस तेजी के साथ ही इस कंपनी का मार्केट कैप 1.97 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है जो रूस की जीडीपी से अधिक है। रूस की इकॉनमी का साइज 1.92 ट्रिलियन डॉलर है और वह दुनिया की 12वीं बड़ी इकॉनमी है। एनवीडिया दुनिया की चौथी बड़ी वैल्यूएबल कंपनी है। उससे आगे माइक्रोसॉफ्ट (3.04 ट्रिलियन डॉलर), ऐपल (2.81 ट्रिलियन डॉलर) और सऊदी अरामको (2.06 ट्रिलियन डॉलर) है।
अमेरिका 27.97 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है। चीन 18.56 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे, जर्मनी 4.73 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरे, जापान 4.29 ट्रिलियन डॉलर के साथ चौथे और भारत 4.11 ट्रिलियन डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर है। इसके बाद यूके (3.59 ट्रिलियन डॉलर) और फ्रांस (3.18 ट्रिलियन डॉलर) का नंबर है। माइक्रोसॉफ्ट और ऐपल का मार्केट कैप इटली (2.28 ट्रिलियन डॉलर), ब्राजील (2.27 ट्रिलियन डॉलर) और कनाडा (2.24 ट्रिलियन डॉलर) से ज्यादा है। सऊदी अरामको का मार्केट कैप मेक्सिको (1.99 ट्रिलियन डॉलर) से ज्यादा है। इसी तरह ऐमजॉन (1.81 ट्रिलियन डॉलर) का मार्केट कैप साउथ कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, इंडोनेशिया और तुर्की से अधिक है।
क्यों बढ़ रहा है शेयर
एनवीडिया के शेयर ने गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई का रेकॉर्ड बनाया। चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन के दम पर कंपनी का शेयर 16.4 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 277 अरब डॉलर बढ़ गया जो अब तक किसी भी कंपनी के वैल्यूएशन में एक दिन में आई सबसे बड़ी उछाल है। दुनिया के महंगे एआई चिप मार्केट में एनवीडिया की 80 फीसदी हिस्सेदारी है। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू तीन गुना से अधिक बढ़कर 22.10 अरब डॉलर रहा था। इस कंपनी की स्थापना ताइवान में जन्मे जेंसन हुआंग ने की थी।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…