NZ vs ENG: इंग्लैंड ने T-20 स्टाइल में जीता पहला टेस्ट, पिंक बॉल से मेजबान न्यूजीलैंड की उड़ाई धज्जियां
Updated on
19-02-2023 03:58 PM
माउंट माउंगानुई: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट में चौथे ही दिन 267 रन के विशाल अंतर से रौंदा। इस डे-नाइट टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के सामने 394 रन का मुश्किल लक्ष्य था, जिसके जवाब में मेजबान सिर्फ 126 रन पर ही सिमट गए। अंग्रेजों के लिए जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की जोड़ी ने मिलकर कीवियों का काम तमाम कर दिया। दोनों अनुभवी पेसर्स ने 4-4 विकेट लिए। ओली रॉबिन्सन और जैक लीच के खाते में 1-1 सफलता आई। अब सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट वेलिंग्टन में 24 फरवरी से खेला जाएगा।
ब्रॉड-एंडरसन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने मिलकर एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इस जोड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में साथ मिलकर 1000 टेस्ट विकेट भी पूरे कर लिए हैं। यह कमाल करने वाली वर्ल्ड क्रिकेट की दूसरी जोड़ी है, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा ने ऐसा किया था। खेल के तीसरे दिन टॉम ब्लंडेल के आउट होने से न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 28 रन हो गया था, लेकिन यहां से फिर स्टंप्स तक और कोई झटका नहीं लगा।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…