Select Date:

ओ मोरी मैया... 'स्‍त्री 2' ने 'देवरा' को दिखाए तेवर! गुरुवार को फिर छाप डाले करोड़

Updated on 27-09-2024 01:26 PM
अमर कौश‍िक की हॉरर-कॉमेडी 'स्‍त्री 2' हर दिन चौंका रही है। बॉक्‍स ऑफिस पर इस फिल्‍म को रिलीज हुए 43 दिन हो गए हैं और यह आज भी हर दिन करोड़ से अध‍िक की कमाई कर रही है। गुरुवार को भी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्‍म ने यह कारनामा कर दिखाया है। खासकर तब, जब यह गुरुवार को ही OTT प्‍लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी रेंट पर उपलब्‍ध हो चुकी है। इतना ही नहीं, शुक्रवार को जूनियर एनटीआर, जान्‍हवी कपूर और सैफ अली खान की 'देवरा' भी बंपर एडवांस बुकिंग के साथ रिलीज हुई है। ऐसे में 'स्‍त्री 2' के तेवर तो यही कह रहे हैं कि फिल्‍म अभी और कमाई करने वाली है।

अमर कौश‍िक की हॉरर-कॉमेडी 'स्‍त्री 2' हर दिन चौंका रही है। बॉक्‍स ऑफिस पर इस फिल्‍म को रिलीज हुए 43 दिन हो गए हैं और यह आज भी हर दिन करोड़ से अध‍िक की कमाई कर रही है। गुरुवार को भी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्‍म ने यह कारनामा कर दिखाया है। खासकर तब, जब यह गुरुवार को ही OTT प्‍लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी रेंट पर उपलब्‍ध हो चुकी है। इतना ही नहीं, शुक्रवार को जूनियर एनटीआर, जान्‍हवी कपूर और सैफ अली खान की 'देवरा' भी बंपर एडवांस बुकिंग के साथ रिलीज हुई है। ऐसे में 'स्‍त्री 2' के तेवर तो यही कह रहे हैं कि फिल्‍म अभी और कमाई करने वाली है।

'स्‍त्री 2' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 43


sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'स्‍त्री 2' ने अपने छठे गुरुवार को 43वें दिन देश में 1.05 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। एक दिन पहले इसने 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह घरेलू बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म का टोटल नेट कलेक्‍शन अब 582.55 करोड़ रुपये चुका है। जबकि आगे वीकेंड में कमाई और बढ़ने के पूरे आसार हैं।

'स्‍त्री 2' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन डे 43


वर्ल्‍डवाइड कलेकशन की बात करें कि 43 दिनों में 'स्‍त्री 2' ने ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर 829 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। इसमें से विदेशों में करीब 134 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। उम्‍मीद यही है कि ये फिल्‍म लाइफटाइम 900 करोड़ क्‍लब में एंट्री कर लेगी।

क्‍या 'स्‍त्री 2' को नुकसान पहुंचाएगी 'देवरा'?


शुक्रवार को बॉक्‍स ऑफिस पर जूनियर एनटीआर की 'देवरा' और अंजिनी धवन की डेब्‍यू फिल्‍म 'बिन्‍नी एंड फैमिली' रिलीज हुई है। इसमें से 'देवरा' 38.84 करोड़ की बंपर एडवांस बुकिंग के साथ रिलीज हुई है। जाहिर है नई फिल्‍मों की रिलीज के कारण 'स्‍त्री 2' के स्‍क्रीन्‍स की संख्‍या में कमी आएगी। लेकिन कम से कम पहले तीन दिन 'देवरा' बहुत नुकसान पहुंचाती नहीं दिख रही है, क्‍योंकि हिंदी वर्जन में इसकी ग्रॉस एडवांस बुकिंग सिर्फ 1.80 करोड़ रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
साउथ के स्टार एक्टर-डायरेक्टर धनुष ने एक बार फिर राजनीति में आने की अटकलों को हवा दी है। उन्होंने अपने फैन्स से कहा कि वे सिर्फ फिल्मों से जुड़े जश्न…
 27 July 2026
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
 27 July 2026
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…
 27 July 2026
मशहूर होस्ट करण जौहर एक बार फिर नए सीजन की कमान संभालते नजर आएंगे। इस बार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 21 जाने-माने सेलिब्रिटी भरोसे, धोखे और चालबाजी के इस सबसे…
 27 July 2026
हनी सिंह के साथ करियर की शुरुआत करने वाले पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर नया दावा किया है। इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो पोस्‍ट में रेशम…
 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
Advt.