हे भगवान न्यूक्लियर ब्लास्ट! ट्विटर का ट्रेंड देख कुछ देर के लिए थम गईं धड़कनें
Updated on
04-02-2023 05:45 PM
नई दिल्ली: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शुक्रवार को न्यूक्लियर ब्लास्ट (Nuclear Blast) टॉप ट्रेंड में था। इसे देख कई लोगों की धड़कनें थम गईं। कई को लगा कि कहीं रूस ने यूक्रेन पर न्यूक्लियर हमला तो नहीं कर दिया। हालांकि, पूरा मामला ही कुछ अलग है। दरअसल, सुपरस्टार विजय की एक फिल्म आने वाली है। यह उनकी 67वीं फिल्म होगी। इसका नाम 'लियो - ब्लडी स्वीट' हो सकता है। तमिल स्टार को Thalapathy भी कहा जाता है। Thalapathy67 इस हफ्ते का सबसे हॉट टॉपिक रहा है। फिल्म की पूरी टीम शूटिंग के लिए कश्मीर में है। प्रोडक्शन हाउस सोशल मीडिया पर तमाम अपडेट जारी कर रहा है। Thalapathy67 के राइट्स ओटीटी और सैटेलाइट पर रिकॉर्ड कीमत पर बेचे गए हैं। कई यूजर सुपरस्टार विजय की इस फिल्म को 'न्यूक्लियर ब्लास्ट' बता रहे हैं।
नौबत यह आ गई कि शुक्रवार को न्यूक्लियर ब्लास्ट टॉप ट्रेंड तक होने लगा। कई लोगों ने इस ट्रेंड पर रिऐक्शन देते कहा कि शुक्र है कि यह न्यूक्लियर ब्लास्ट 'फेक' था। ट्रेंड देखकर तो उन्हें यही लगा था कि यूक्रेन पर रूस ने न्यूक्लियर हमला तो नहीं कर दिया।
बताया जाता है कि Thalapathy67 के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स इंडिया ने 120 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। हालांकि, ओवरसीज राइट्स की बिक्री नहीं हुई है। सूत्रों का यह भी कहना है कि फिल्म के सैटेलाइट राइट्स सन टीवी ने खरीदे हैं। इसे 80 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।
एक यूजर ने लिखा कि एक्टर विजय और लोकेश कनगराज के साथ ब्लास्ट शुरू होगा। इस बार यह ब्लास्ट नहीं न्यूक्लियर ब्लास्ट होगा। कई लोगों ने न्यूक्लियर ब्लास्ट लिखते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ समय में न्यूक्लियर ब्लास्ट ट्रेंड करने लगा।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…