बाप रे! मेरी तो रूह कांप गई... रात में धरती हिली तो सड़कों पर बदहवास निकले लोग
Updated on
22-03-2023 06:53 PM
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इमारतों के हिलने से दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। झटके रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर महसूस किए गए। घरों से निकले लोगों ने बताया कि उन्होंने साफ तौर पर इन झटकों को महसूस किया। इसने जान सुखा दी। कुछ समझ नहीं आ रहा था। यह रूह कंपा देने वाला था।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि अफगानिस्तान के फैजाबाद में रिक्टर स्केल पर 6.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया। भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बातचीत में लोगों ने बताया कि इस तरह के तेज झटके उन्होंने पहले कभी महसूस नहीं किए थे।
बदहवास सड़कों पर दौड़ते दिखाई दिए लोग दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में लोगों से ऐसी ही प्रतिक्रिया मिली। कई तो डर के मारे सड़कों पर बदहवास दौड़ते हुए दिखाई दिए। दिल्ली दमकल सेवा का कहना है कि उन्हें शकरपुर इलाके में एक इमारत के झुकने की सूचना मिली है।
कई ने अब तक इतने तेज झटके नहीं किए थे महसूस लखनऊ निवासी गीता शुक्ला ने बताया कि इसने रूह हिला दी। ऐसे भूकंप के झटके उन्होंने आज तक महसूस नहीं किए थे। वह सब कुछ छोड़कर घर के बाहर निकल आईं।
हाईराइज बिल्डिंग में इन झटकों को और भी ज्यादा महसूस किया। पूरी की पूरी बिल्डिंग हिलती महसूस हुई। हाईराइज बिल्डिंग में इन झटकों को और भी ज्यादा महसूस किया। पूरी की पूरी बिल्डिंग हिलती महसूस हुई। ऑफिस में काम करने वाले लोगों का कहना था कि काम करने के दौरान वहां मौजूद लाइट, पंखे और कुर्सियां तेजी से हिल रही थीं। इन झटकों से वे भी दहशत में आ गए।
पंजाब के रहने वाले एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि जब भूकंप आया तब वह सो रहे थे। उन्होंने महसूस किया कि उनका बिस्तर तेजी से हिल रहा है। इसके बाद वह बाहर भागे। उन्होंने कहा, 'हमने काफी देर तक झटके महसूस किए। भगवान के शुक्र से कोई नुकसान नहीं हुआ।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…