ओ वॉव! आईफोन से खींची उस तस्वीर में क्या था जिसे देख टिम कुक चौंक पड़े
Updated on
21-04-2023 06:16 PM
नई दिल्ली: एपल स्टोर पहले मुंबई में खुला, फिर दिल्ली में। लंबी लाइनें देखी गईं। सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई और अब एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एपल के सीईओ टिम कुक भारत की एक तस्वीर देखने के बाद आश्चर्य जताते दिखाई देते हैं। वह कहते हैं- ओह, वॉव। दरअसल, दीवार पर एक विहंगम तस्वीर टंगी होती है। इसमें एक रेलवे ब्रिज दिखाई देता है। केंद्रीय मंत्री हाथ के इशारे से बताते हैं कि यह ब्रिज एफिल टावर से करीब 30 मीटर ऊंचा है। इसे पूरी तरह से भारत में डिजाइन किया गया है। हाल में हमने रेलवे ट्रैक चालू किया है और दिसंबर तक हम इस पर वंदे भारत ट्रेन चलाएंगे। आईटी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद इस तस्वीर की विशेषताएं बताते सुने जाते हैं। मंत्री ने 26 सेकंड का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मेड इन इंडिया आईफोन से ली गई तस्वीर।'
केंद्रीय रेल मंत्री ने जो तस्वीर दिखाई उसमें बादल भी दिखाई दे रहे हैं। पूरी बात समझने के बाद टिम कुक बोल पड़े, 'ओह, वॉव। यह तो स्पेशल है।' जी हां, जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनकर तैयार है। यह नदी के तल से 1178 फीट की ऊंचाई पर है। यह रेलवे ब्रिज कटरा को बनिहाल से जोड़ता है। यह प्रोजेक्ट उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक का हिस्सा है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। ट्विटर एक इजरायली नागरिक ने लिखा, 'जय हिंद, यह एपल।' अंबर लिखते हैं कि आईफोन से ली गई तस्वीर भारत की बॉटम से टॉप तक की यात्रा को दिखाती है। वैभव ने लिखा कि यह न्यू इंडिया की तस्वीर है।
एपल के सीईओ टिम कुक ने गुरुवार को ही दिल्ली में कंपनी के फ्लैगशिप स्टोर का उद्घाटन किया। साकेत में सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में एपल का ब्रांडेड रिटेल स्टोर प्रशंसकों से खचाखच भरा हुआ था। कुक ने खुद लोगों का स्वागत किया। खास बात यह है कि स्टोर में 70 से ज्यादा स्टाफ हैं जो 18 राज्यों से आते हैं और कुल 15 से ज्यादा भाषाएं बोलते हैं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…