तेल कंपनियों को रोजाना हो रहा 1,380 करोड़ का नुकसान, कितनी बढ़ेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत?
Updated on
18-05-2026 05:39 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमत में आज फिर तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 2 फीसदी से अधिक तेजी के साथ 111.5 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से कच्चा तेल 50 फीसदी महंगा हो चुका है। इससे दुनिया भर में हाहाकार मचा हुआ है। भारत के लिए यह बड़ी मुसीबत है क्योंकि हम अपना करीब 90 फीसदी कच्चा तेल आयात करते हैं। तेल महंगा होने से सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना करीब 1,380 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
सरकार ने हाल में पेट्रोल और डीजल की कीमत में तीन रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था लेकिन एनालिस्ट्स का कहना है कि सरकारी तेल कंपनियों के नुकसान को पाटने के लिए इनकी कीमत में कम से कम 25 रुपये का इजाफा करने की जरूरत है। नोमुरा के एनालिस्ट विनीत बांका द्वारा की गई कैलकुलेशन के मुताबिक पेट्रोल,डीजल और एलपीजी मिलाकर सरकारी कंपनियों को रोजाना 1,380 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
कितना हो रहा नुकसान
ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की बैलेंस शीट इक्विटी 10 साल में, भारत पेट्रोलियम की 4 साल में और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 2 साल में खत्म हो जाएगी। सबसे खराब स्थिति एचपीसीएल की है। कंपनी को इंटिग्रेटेड बेसिस पर हर बैरल पर 19 डॉलर का नुकसान हो रहा है। इसी तरह आईओसीएल को 4 डॉलर प्रति बैरल और बीपीसीएल को 8 डॉलर प्रति बैरल का नुकसान हो रहा है। ईरान युद्ध से पहले इन कंपनियों को प्रति बैरल 12 से 14 डॉलर प्रति बैरल का फायदा हो रहा था।एलारा कैपिटल के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 3 रुपये की बढ़ोतरी से तेल कंपनियों के सालाना नुकसान में 34,500 करोड़ रुपये की कमी आएगी। अगर कच्चा तेल नीचे नहीं आता है तो फिर रिटेल कीमतें बढ़ानी होंगी या अतिरिक्त फिस्कल सपोर्ट की जरूरत होगी। नोमुरा का मानना है कि हाल में हुई बढ़ोतरी के बाद आगे और बढ़ोतरी हो सकती है। उसका कहना है कि यूक्रेन युद्ध के बाद भी ऐसा ही देखने को मिला था।
एलपीजी पर नुकसान
पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ एलपीजी पर भी तेल कंपनियों का भारी नुकसान हो रहा है। एचपीसीएल ने हाल में एक एनालिस्ट कॉल में बताया कि उसके हर सिलेंडर पर 670 रुपये का नुकसान हो रहा है। एमके का अनुमान है कि एलपीजी पर कंपनियों को रोजाना 200 से 400 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। इसी तरह एटीएफ यानी विमान ईंधन में भी कंपनियां नुकसान झेल रही हैं। घरेलू शेड्यूल्ड एयरलाइन के लिए एटीएफ के रेट में अप्रैल से कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…