Select Date:

ओला ने अपने सर्विस सेंटर पर बाउंसर रखे हैं... कुणाल कामरा ने लगाया नया आरोप, जानें क्या है मामला

Updated on 22-10-2024 04:50 PM
नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने भाविश अग्रवाल की टू-व्हीलर कंपनी ओला पर फिर से हमला बोल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक पोस्ट करके कई चीजों को सामने रखा है। कुछ दिन पहले उन्होंने आरजे कश्यप नाम के एक यूजर्स की पोस्ट को शेयर किया था। आरजे कश्यप ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि ओला ने अपने सर्विस सेंटर पर बाउंसर रखने शुरू कर दिए हैं।

आरजे कश्यप ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'ओला ने अपने प्रत्येक सर्विस सेंटर पर 5 से 6 बाउंटर रखने शुरू कर दिए हैं। मैं अपने नजदीकी ओला सर्विस सेंटर गया। वहां देखा कि वहां मौजूद बाउंसर ग्राहकों के साथ बहस करते नजर आए। इनमें महिला ग्राहक भी शामिल थीं।' इस यूजर ने ओला की सर्विस पर भी सवाल उठाए।

क्या लिखा कुणाल कामरा ने?

कुणाल कामरा ने आरजे कश्यप की इस पोस्ट को शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, 'कृपया कोई पत्रकार इस फैक्ट की जांच कर सकता है। अगर यह सच है तो यह वाकई अनोखा है - बिक्री के लिए सेल्स टीम और बिक्री के बाद बाउंसर।'

एक के बाद एक कई पोस्ट

कुणाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने अनमोल चौधरी नाम के एक और यूजर की पोस्ट को शेयर किया। अनोल चौधरी ने अपनी पोस्ट में कई फोटो और वीडियो में दिखाया है कि मुंबई के एक सर्विस सेंटर में ग्राहकों के सवाल का जवाब देने के लिए बाउंसर मौजूद हैं। पोस्ट में दावा किया गया है कि इन बाउंसर के पास हथियार भी हैं।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए कुणाल ने भाविश अग्रवाल को टैग किया है। कुणाल ने इसमें लिखा है, 'भाविश, आपने ऐसा इनोवेटिव इंडियन प्रोडक्ट बेचा है कि आपको कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बाउंसर रखने पड़े हैं...

नहीं आया भाविश का जवाब

कुणाल ने पिछले 24 घंटे में ओला की सर्विस को लेकर कई पोस्ट और रीपोस्ट की हैं। इसमें उन्होंने ओला की सर्विस पर सवाल भी खड़े किए हैं। कुणाल की किसी भी पोस्ट पर इस बार भाविश का कोई जवाब नहीं आया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
 31 July 2026
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
 31 July 2026
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
 31 July 2026
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…
 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
Advt.