ओम जय जगदीश हरे... जब पाकिस्तानी लड़की ने गाई हिंदू आरती, हिंदुस्तानी लड़कों की दिवानी है 'आधी आबादी'
Updated on
20-01-2023 06:54 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की लड़कियों का फेवरेट देश चीन या ईरान नहीं, बल्कि भारत है। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी लड़कियां हिंदुस्तानी लड़कों की 'दिवानी' हैं। एक वीडियो में जब महिला रिपोर्टर ने इन लड़कियों से भारत को लेकर सवाल पूछे तो पाकिस्तानियों के बीच हिंदुस्तान की लोकप्रियता सामने आई। एक लड़की से जब पूछा गया कि भारत आपका सबसे पसंदीदा देश क्यों है तो उसने कहा, 'इंडिया का सब कुछ बहुत अच्छा है।' एक दूसरी लड़की ने कहा कि भारत के सिख बहुत प्यारे होते हैं। वहीं कुछ लड़कियों ने दिल्ली, मुंबई और गोवा घूमने और भारतीय खाना खाने की इच्छा जाहिर की।
वीडियो में एक लड़की रिपोर्टर से कहती नजर आई कि 'मुझे किसी भारतीय का नंबर दिलवा दें'। पाकिस्तानी लड़कियों ने कहा कि वे घूमने के लिए भारत आना चाहती हैं। इनमें से एक लड़की ने कहा, 'हमारे दिलों में भारतीयों के लिए बहुत प्यार है। कभी हमें वहां जाने का मौका मिला या अगर कभी वे यहां आए तो फिर देखो...'। हिंदुस्तान के लिए इस दिवानगी की हद तो तब हो गई जब पाकिस्तान जैसे मुस्लिम देश में एक लड़की हिंदू आरती गाती हुई नजर आई।
भारत को ससुराल बनाने के लिए भी तैयार
रिपोर्टर ने एक लड़की से पूछा कि आपको भारतीय लड़के पसंद हैं या चीनी लड़के? लड़की ने जवाब दिया, 'चीनी चीनी बाय बाय, बेवकूफ... क्योंकि मुझे चीनी बिल्कुल पसंद नहीं हैं और भारत के लड़के मुझे बहुत पसंद है।' लड़कियां सरहद पार यानी भारत को अपना ससुराल बनाने के लिए भी राजी दिखीं। रिपोर्टर ने पूछा कि क्या भारत एक हिंसक देश है। महिला ने जवाब दिया, 'नहीं, बिल्कुल नहीं, मुझे तो नहीं लगता। अच्छे-बुरे लोग हर देश में होते हैं, पाकिस्तान में भी बहुत हैं।'
पाकिस्तान में असुरक्षित महिलाएं
उसने कहा, 'पाकिस्तान भी बहुत अच्छा है लेकिन भारत भी किसी से कम नहीं है।' एक महिला डॉक्टर ने कहा कि भारत के बारे में जो बात मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है वह यह कि भारत बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है। पाकिस्तानी महिलाएं भारत की दिवानी इसलिए हैं क्योंकि उनके देश में महिलाओं की स्थिति बहुत खराब है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ग्लोबल जेंडर रिपोर्ट बताती है कि 2019 में पाकिस्तान में रेप के 4377, 2020 में 3887 और 2022 में 2253 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं अपहरण के 2019 में 13916, 2020 में 12809 और 2022 में 7651 केस रिपोर्ट किए गए।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…