भाई दूज पर नमो भारत ने दी बहनों को सौगात, दो घंटे पहले मिलेगी ट्रेन की सेवाएं
Updated on
02-11-2024 04:48 PM
नई दिल्ली: एनसीआरटीसी ने भैया दूज पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक अहम फैसला किया है। नमो भारत ट्रेन की सेवाएं भाई दूज के अवसर पर रविवार, 3 नवंबर 2024 को नियमित समय से पहले आरंभ की जाएंगी। एनसीआरटीसी ने भाई दूज के मद्देनजर यह निर्णय लिया है ताकि यात्रियों को आवागमन में सुविधा और सहूलियत मिल सके। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन सेवाएं रविवार को सुबह 8:00 बजे के बजाय सुबह 6:00 बजे से संचालित की जाएंगी। यह रात 10:00 बजे तक जारी रहेंगी। आमतौर पर नमो भारत ट्रेन सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 बजे और रविवार को सुबह 8 बजे से संचालित होती है।यात्रियों की अनुमानित संख्या को ध्यान में रखते हुए, आवश्यकता पड़ने पर ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं, ताकि सभी के लिए एक सहज और आरामदायक यात्रा का अनुभव सुनिश्चित हो सके। प्रत्येक नमो भारत ट्रेन में सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महिला कोच उपलब्ध है, जो मेरठ की ओर यात्रा करते समय दूसरा कोच है, जबकि दिल्ली की दिशा में दूसरे-से-अंतिम कोच है। इसके अतिरिक्त सुविधा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए अन्य कोचों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें उपलब्ध हैं। सभी नमो भारत ट्रेनें और स्टेशन सार्वभौमिक रूप से सुलभ हैं, जो अलग-अलग जरूरत वाले यात्रियों के लिए एक सहज और समावेशी यात्रा अनुभव सुनिश्चित करते हैं।
एक साल पूरा
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों ने हाल ही में संचालन का एक वर्ष पूरा किया है। साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच नौ स्टेशनों को जोड़ने वाले 42 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर 40 लाख से अधिक यात्रियों ने अभी तक नमो भारत ट्रेन सेवा का आनंद लिया है। ये कॉरिडोर जल्द ही साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर सेक्शन के जुड़ने के साथ 54 किलोमीटर तक विस्तारित होने वाला है। फिलहाल इसके लिए ट्रायल रन जारी हैं। इस विस्तार में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। इससे कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और एनसीआर में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक पारगमन विकल्प उपलब्ध होंगे।
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…