Select Date:

चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर नकवी ने कहा:निर्णय बराबरी के आधार पर होना चाहिए; पाकिस्तान में खेला जाना है टूर्नामेंट

Updated on 28-11-2024 02:36 PM

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर कोई भी निर्णय बराबरी के आधार पर होना चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, ICC इस संबंध में 29 नवंबर को एक वर्चुअल मीटिंग कर सकती है, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर वोटिंग भी हो सकती है।

नकवी कल रात गद्दाफी स्टेडियम में रेनोवेशन का काम को देखने पहुंचे थे। उस दौरान संवाददाताओं से कहा, हम लगातार ICC चेयरमैन ग्रेग बार्कली के संपर्क में हैं, जबकि उनकी PCB की टीम लगातार ICC के संपर्क में है।

जो भी हो, बराबरी के आधार पर हो उन्होंने आगे कहा, हमारा रूख बहुत स्पष्ट है। हम पाकिस्तान क्रिकेट के लिए जो भी सबसे अच्छा हो सकता है, वो करेंगे। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है कि हम भारत में खेलने जाए और वे यहां नहीं खेलें। जब तक भारत, पाकिस्तान में अपनी टीम भेजने से इनकार करता रहेगा, तब तक पाकिस्तान टीम भी भारत की यात्रा नहीं करेगी। हमने ICC से स्पष्ट कहा है कि जो भी हो, बराबरी के आधार पर हो।

हम अच्छी खबर और फैसले लेकर आएंगे नकवी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल पर कहा, मैं सिर्फ इतना आश्वासन दे सकता हूं कि बैठक में जो भी होगा, लेकिन हम अच्छी खबर और फैसले लेकर आएंगे, जिन्हें हमारे लोग स्वीकार करेंगे। इससे पहले, उन्होंने कहा था कि PCB हाइब्रिड मॉडल में टूर्नामेंट कराने को कभी स्वीकार नहीं करेगा।

मुझे उम्मीद जय शाह ICC का सोचेंगे उन्होंने कहा, जय शाह दिसंबर में पदभार संभालने जा रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि ICC में पहुंचने के बाद वह ICC का सोचेंगे। जब कोई भी ऐसे पद पर पहुंचता है तो उन्हें सिर्फ कमेटी के भलाई के बारे में सोचना चाहिए।

पूरी मामला अगले साल खेले जाने वाले ICC चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है। सुरक्षा करणों से BCCI ने भारतीय टीम पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया है। BCCI भारत के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराना चाहना है। लेकिन PCB ने हाइब्रिड मॉडल से मना कर दिया है। ऐसे में ICC ने 29 नवंबर को मीटिंग बुलाई है, जिसमें वेन्यू को लेकर फाइनल फैसला लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.