इधर वनडे वर्ल्ड कप के लिए हुआ टीम का ऐलान, उधर मुस्लिम महिला क्रिकेटर ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
Updated on
22-08-2025 12:31 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेटर गौहर सुल्ताना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया है। बाएं हाथ की स्पिनर गौहर सुल्ताना भारत की ओर से सीमित ओवरों के 87 मैच खेल चुकी हैं। गौहर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, 'वर्षों तक गर्व, जुनून और मकसद के साथ भारतीय जर्सी पहनने के बाद अब वक्त आ गया है कि मैं अपने क्रिकेट सफर के सबसे भावुक पल के बारे में लिखूं। यादों से भरे दिल और कृतज्ञता से भरी आंखों के साथ मैं सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा करती हूं।'
सोशल मीडिया पर किया ऐलान
उन्होंने लिखा, 'हैदराबाद की धूलभरी गलियों से लेकर विश्व क्रिकेट के भव्य मंच तक, यह सफर किसी सपने से कम नहीं रहा। भारत का प्रतिनिधित्व करना, चाहे वो वर्ल्ड कप हो, दौरे हों या फिर ऐसे मुकाबले जिन्होंने कौशल और जज्बे दोनों की परीक्षा ली हो, मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। मैदान पर लिया गया हर विकेट, हर डाइव, साथियों के साथ की गई हर हडल ने मुझे उस क्रिकेटर और इंसान के रूप में गढ़ा, जो मैं आज हूं। टीम की साथियों को धन्यवाद। कोच, चयनकर्ताओं, सहयोगी स्टाफ और प्रशासकों को धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया।'
2008 में किया था डेब्यू
गौहर सुल्ताना ने मई 2008 में भारत की ओर से डेब्यू किया था। उन्होंने वनडे फॉर्मेट में 50 मुकाबले खेले, जिसमें 19.39 की औसत के साथ 66 विकेट हासिल किए। इसके अलावा 37 टी20 मुकाबलों में 29 विकेट चटकाए। घरेलू क्रिकेट में अपनी फ्लाइट, स्पिन और सटीकता के लिए पहचाने जाने वालीं गौहर हैदराबाद, पुडुचेरी, रेलवे और बंगाल के लिए खेल चुकी हैं। इसके अलावा गौहर महिला प्रीमियर लीग के दो सीजन में यूपी वॉरियर्स की ओर से खेलीं।
गौहर ने भारत की ओर से आखिरी बार साल 2014 में खेला। उसी साल बांग्लादेश में हुए महिला टी20 विश्व कप के बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…