बता दें कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने नाटू-नाटू गाने को ऑस्कर मिलने पर बधाई दी। उन्होंने गाने के कंपोजर एमएम कीरावनी और RRR की टीम को बधाई देते हुए कहा कि 'नाटू नाटू' गाने को आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। यह भारत के लिए गर्व का पल है। मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'नाटू नाटू' की पॉपुलैरिटी ग्लोबल हो गई है। यह एक ऐसा गाना है, जिसे आने वाले कई साल तक याद रखा जाएगा। एमएम कीरावनी को ढेर सारी शुभकामनाएं। भारत बहुत खुश है और गर्व है।'
