‘कोहली, कोहली’ के नारों पर नवीन उल हक ने धो डाला, दिया करारा का जवाब
Updated on
25-05-2023 09:00 PM
नई दिल्ली: चेन्नई के चेपक स्टेडियम में ठसाठस भरे स्टेडियम में जब नवीन उल हक लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलने उतरे तो उन्हें अजीब व्यवहार का शिकार होना पड़ा। जब भी वह गेंद करने जाते या जहां फील्डिंग कर रहे होते तो भीड़ उन्हें विराट-विराट के नारे से चिढ़ाने लगती। इस बीच अफगानी क्रिकेटर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जबरदस्त बॉलिंग करते हुए 4 विकेट झटके। अगर आकाश मधवाल कमाल नहीं करते तो नवीन के लिए यह बड़ा दिन होता।
इस बीच सुपरजाइंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने कहा कि उन्होंने बुधवार को स्टेडियम में ‘कोहली, कोहली’ के नारों का लुत्फ उठाया क्योंकि इससे उन्हें अपनी टीम के लिए अच्छा करने का जज्बा मिला। मौजूदा आईपीएल के लीग चरण के दौरान नवीन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के स्टार बल्लेबाज कोहली के बीच तीखी बहस हुई थी।
मुंबई के खिलाफ एलिमिनेटर में 38 रन पर चार विकेट चटकाने वाले नवीन ने कहा, ‘मैंने इसका लुत्फ उठाया। मुझे मैदान पर सभी का उसका (विराट कोहली) या किसी अन्य खिलाड़ी का नाम लेना पसंद है। यह मुझे अपनी टीम के लिए अच्छा करने का जज्बा देता है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं बाहरी चीजों के बारे में नहीं सोचता। मैं सिर्फ अपने क्रिकेट और अपनी प्रक्रिया पर ध्यान लगाता हूं। दर्शकों के नारे लगाने या किसी और के कुछ कहने का मुझे पर कोई असर नहीं होता।’
नवीन ने कहा, ‘पेशेवर खिलाड़ी के रूप में आपको इसके साथ चलना होगा। जब आप अपनी टीम के लिए अच्छा नहीं करोगे तो प्रशंसक आपको निशाना बनाएंगे। जब आप अपनी टीम के लिए अच्छा करोगे तो यही लोग आपकी सराहना करेंगे। यह खेल का हिस्सा है।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…