Select Date:

आज ही के दिन 1954 में प्रयाग कुंभ में भगदड़ में 500 लोगों की गई थी जान, जानें 3 फरवरी का इतिहास

Updated on 03-02-2023 06:03 PM
नई दिल्ली : तीन फरवरी का दिन कुछ दुखद घटनाओं का भी साक्षी रहा है। चौदह फरवरी 1954 को इलाहाबाद में प्रयाग कुंभ के दौरान भगदड़ मचने से 500 लोगों की मृत्यु हो गई थी। करोड़ों लोगों को संगम तक खींच लाने वाले आस्था के इस पवित्र पर्व पर हुई यह अनहोनी हजारों आंखों में सदा के लिए आंसू छोड़ गई। इस घटना के बाद कुंभ मेले के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं और मेला प्रारूप में व्यापक बदलाव किए गए। इसी तरह वर्ष 2006 में वह तीन फरवरी का ही दिन था जब मिस्र में एक यात्री नौका के लाल सागर में डूब जाने के कारण एक हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई।
देश-दुनिया के इतिहास में तीन फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
    • 1925 : बम्बई और कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली।
    • 1954 : इलाहाबाद में जारी प्रयाग कुंभ के दौरान भगदड़ मचने से 500 लोगों की मौत।
    • 1959 : अमेरिका में विमान दुर्घटना में रॉक ‘एन’ रोल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इनमें 22 वर्ष का मशहूर गायक बडी हॉली भी शामिल था।
    • 1969 : कांजीवरम नटराजन अन्नादुरै तमिलनाडु के वरिष्ठ नेता सीएन अन्नादुरई का निधन।
    • 1971 : चंद्रमा पर तीसरे सफल मानवयुक्त अभियान के दौरान अमेरिका का अंतरिक्ष यान अपोलो 14 चंद्रमा की सतह पर उतरा।
    • 1986 : पोप ने कलकत्ता में मदर टेरेसा से मुलाकात की और दीन दुखियों की सेवा के लिए उनके द्वारा बनाए गए आश्रम ‘निर्मल हृदय’ का दौरा किया।
    • 1988 : परमाणु शक्ति से संचालित पहली पनडुब्बी आईएनएस चक्र को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
    • 2006 : मिस्र की एक यात्री नौका खराब मौसम के कारण लाल सागर में डूब गई। इस दुर्घटना में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
    • 2018 : भारत ने न्यूजीलैंड में आयोजित अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में रिकार्ड चौथी बार खिताबी जीत दर्ज की।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
     23 July 2026
    रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
     23 July 2026
    जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
     23 July 2026
    गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
     23 July 2026
    अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
     23 July 2026
    पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
     22 July 2026
    लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
    Advt.