आज ही के दिन पुलवामा में आतंकी हमले से देश का सीना हुआ था छलनी, जानें 14 फरवरी का इतिहास
Updated on
14-02-2023 06:03 PM
नई दिल्ली : 14 फरवरी का दिन इतिहास में जम्मू कश्मीर की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। घटना भले चार साल पुरानी है, लेकिन उसके जख्म आज तक हरे हैं, जब आतंकवादियों ने इस दिन को देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमले के लिए चुना। राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी थी। इसमें कम से कम 39 जवान शहीद हो गए। साथ ही कई गंभीर रूप से घायल हुए थे। यह दिन इतिहास में एक और वजह से भी दर्ज है। दरअसल 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे के तौर पर मनाया जाता है।
इसे इस रूप में मनाने की भी अपनी एक कहानी है। कहते हैं कि तीसरी शताब्दी में रोम के एक क्रूर सम्राट ने प्रेम करने वालों पर जुल्म ढाए तो पादरी वैलेंटाइन ने सम्राट के आदेशों की अवहेलना कर प्रेम का संदेश दिया, लिहाजा उन्हें जेल में डाल दिया गया और 14 फरवरी 269 ईसवी को फांसी पर लटका दिया गया। प्रेम के लिए बलिदान देने वाले इस संत की याद में हर वर्ष 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने का चलन शुरू हुआ। हालांकि इस दिन को मनाने को लेकर कुछ लोगों को एतराज है।
देश दुनिया के इतिहास में 14 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1537 - गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह की पुर्तगालियों से बचकर भागने के दौरान डूबने से मौत हुई।
1556 - पंजाब के गुरुदासपुर जिले के कलानौर में मात्र 13 वर्ष की आयु में अकबर को मुगल सम्राट बनाया गया।
1876 : अलैक्जैंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन के पेटेंट के लिए आवेदन किया।
1939 : बम्बई :अब मुंबई: के तत्कालीन प्रशासन ने शहर में शराबबंदी का प्रस्ताव रखा।
1952 : सुषमा स्वराज का जन्म। वह भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और नरेन्द्र मोदी सरकार में विदेश मंत्री रहीं।
1974 : रूसी लेखक अलैक्जैंडर सोल्जेंत्सिन को देश निकाले के एक दिन बाद उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया।
1989 : ईरान के धार्मिक नेता आयतुल्लाह खुमैनी ने भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रूश्दी की किताब 'सेटेनिक वर्सेज' को ईशनिंदा करार देते हुए रूश्दी के खिलाफ फतवा जारी किया और उनकी जान लेने वाले को इनाम देने का ऐलान किया।
1990 : इंडियन एयरलाइंस का एक विमान बेंगलूर में एक गोल्फ कोर्स पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पायलट को विमान का रनवे पहचानने में भूल हुई। विमान में सवार 146 लोगों में से 97 की मौत।
2005 : स्टीव चेन, चाड हर्ली और जावेद करीम ने वीडियो साझा करने के लिए 'यू ट्यूब' नाम की वेब साइट को पंजीकृत कराया और इसकी लोकप्रियता का आज यह आलम है कि हर महीने तकरीबन एक अरब लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।
2005 : नेपाल में लोकतंत्र खतरे में पड़ने के बाद ब्रिटेन और फ्रांस ने वहां से अपने राजदूतों को वापस बुलाया।
2005 : लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हरीरी की बेरूत में एक कार बम विस्फोट में मौत।
2019 : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाकर्मियों की बस पर बम हमले में 39 सुरक्षाकर्मियों की मौत और बहुत से घायल।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…