Select Date:

पहले मंगलवार भी 'मर्दानी 3' कमाई को तरसी, 5वें दिन 'बॉर्डर 2' के आगे बटोरे चिल्लर

Updated on 04-02-2026 12:51 PM
यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' का एक्ट्रेस ने जोरों-शोरों से प्रमोशन किया था। लेकिन कुछ खास फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपये कमाने वाली इस मूवी ने शनिवार और रविवार को तो खींच-तानकर 20 थोड़े पैसे जोड़ लिए थए लेकिन सोमवार और मंगलवार इसकी हालत पस्त हो गई। सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के आगे रिलीज हुई इस मूवी को कम दर्शक मिल रहे हैं, जिससे इसने पांचवे दिन सिर्फ 2.50 करोड़ का ही बिजनेस किया।

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी' 2014 और 'मर्दानी 2' साल 2019 में रिलीज हुई थी। दोनों ही मूवीज हिट रही थीं। लेकिन तीसरी किश्त के साथ चीजें सही नहीं लग रही हैं। 60 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने अब तक 22.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिससे वर्ल्डवाइड भी इसका आंकड़ा 50 करोड़ के पार नहीं पहुंचा। ऐसे में इसकी लागत निकलना भी अब मुश्किल लग रहा है। हालांकि अभी इसके सामने कोई दूसरी बड़ी फिल्म नहीं है। सिवाए सनी देओल के, जो रानी से ज्यादा अपनी झोली भर रहे हैं।

'मर्दानी 3' का बॉक्स ऑफिस डे 5

sacnik के मुताबिक, 'मर्दानी 3' ने पहले मंगलवार यानी 3 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि पहले सोमवार को इसकी कमाई 2.25 करोड़ रही थी। ऐसे में इसने भारत में अब तक 22.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है और ग्रॉस कमाई 26.25 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। जबकि सनी देओल की बॉर्डर न 3 फरवरी को इससे दोगुना कलेक्शन किया। 5.75 करोड़ रुपये कमाकर वह इस मूवी से अभी भी आगे चल रही है।

'मर्दानी 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

'मर्दानी 3' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो वह 33.25 करोड़ रुपये हो गया है। साथ ही ओवरसीज 7 करोड़ रुपये कमा चुकी है। 30 जनवरी, 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई इस मूवी को सनी पाजी से रिस्क लेना भारी पड़ा है। क्योंकि उसकी आंधी के आगे ये कमाई के लिए तरस रही है। रविवार को छुट्टी वाले दिन भी इसने सबसे ज्यादा कमाई की थी जो कि 7.25 करोड़ रुपये था। लेकिन इसके बाद से कोई बढ़त देखनो को नहीं मिली।

'मर्दानी 3' का भारत में नेट कलेक्शन

पहला दिन, शुक्रवार - ₹4 करोड़
दूसरा द‍िन, शन‍िवार - ₹6.25 करोड़
तीसरा द‍िन, रविवार - ₹7.25 करोड़
चौथा दिन, सोमवार- ₹2.15 करोड़
पांचवा दिन, मंगलवार- ₹2.50 करोड़
टोटल- ₹22.25 करोड़
ग्रॉस कलेक्शन- 26.25 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 33.25 करोड़ रुपये
ओवरसीज कलेक्शन- 7 करोड़ रुपये

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.