Select Date:

बिहार में योग दिवस पर आम से लेकर खास तक ने किया योगाभ्यास, जानिए कहां-कहां कौन नेता पहुंचे

Updated on 21-06-2023 07:06 PM
पटना:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार की सुबह राजधानी पटना सहित बिहार की कई जगहों पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस दौरान आम से लेकर खास लोग योग करते नजर आए। राजधानी में बिहार भाजपा के दिग्गज नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होकर योग किया तो गया में भी लोग योग करते नजर आए। योग नगरी के रूप में चर्चित मुंगेर में भी योग को लेकर खासा उत्साह दिखा। पाटलिपुत्र स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में पतंजलि योगपीठ की ओर से योगाभ्यास कराया गया जिसमें बिहार भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद और पूर्व मंत्री मंगल पांडेय सहित सैकड़ों भाजपा नेताओं ने लोगों के साथ योगाभ्यास किया।

बिहार में बीजेपी नेताओं ने भी किया योगाभ्यास

इससे पहले विनोद तावड़े ने विधिवत योग शिविर का दीप प्रज्‍जवलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने योग करने के फायदों को बताते हुए कहा कि आज के समय में शरीर को स्वस्थ रख पाना बेहद मुश्किल है। ऐसे में योग के जरिए शरीर और मन को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। पटना के एसकेपुरी चिल्ड्रन पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने वरिष्ठ नेताओं के साथ योग किया। इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि योग आज के दौर में स्वस्थ रहने के लिए काफी आवश्यक है। उन्होंने ऋषियों, मुनियों द्वारा दिए गए इस अचूक उपाय को सबको अपनाने की अपील की।

योग की नगरी मुंगेर में महोत्सव जैसा माहौल

इधर, मुंगेर में छत से लेकर खुले मैदान में लोगों ने योगाभ्यास किया। इसमें जिले के स्कूली बच्चों से लेकर वृद्धों तक ने शामिल होकर योग सीखा। विश्व योग दिवस को लेकर जिले में योग आश्रम, मुंगेर विश्वविद्यालय, विभिन्न संस्थाओं, विद्यालयों और राजनीतिक दलों द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के मुताबिक यहां हर दिन योग दिवस होता है। इसी भाव से लोग मुंगेर में योग का अभ्यास करते हैं। वर्ष 2023 बिहार योग विद्यालय के संस्थापक स्वामी सत्यानंद सरस्वती का जन्म शताब्दी वर्ष है। योग को द्वारे द्वारे तीरे तीरे प्रचारित कर उन्होंने समस्त संसार को योग के सूत्र में जोड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.