इस समय क्या स्थिति है बिल्डिंग की
फिलहाल इस इमारत की नौ मंजिलें खाली हैं। तीन मंजिलों पर जीएसटी कार्यालय हैं जबकि आठ मंजिलों पर आयकर विभाग के दफ्तर है। भूतल और पहली मंजिल वर्तमान में एयर इंडिया के पास हैं, और सरकार ने एयर इंडिया असेट्स होल्डिंग कंपनी को सूचित किया है कि उसे इमारत को बाधाओं से मुक्त कर देना चाहिए।
2018 में भी महाराष्ट्र सरकार ने लगाई थी बोली
साल 2018 में इस इमारत को बिक्री के लिए रखा गया था और एलआईसी और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी ने भी बोली लगाई थी। उस समय भी राज्य सरकार की बोली सबसे ज्यादा थी। एयर इंडिया उस समय ऊपर की दो मंजिलें अपने पास रखना चाहती थी, लेकिन राज्य सरकार इसके लिए तैयार नहीं हुई। नए सौदे के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार के पास इमारत का पूरा मालिकाना हक होगा। एलआईसी का मुख्यालय एयर इंडिया के सामने हैं जबकि, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट का ऑफिस इस ऐतिहासिक इमारत से दो किलोमीटर दूर है।
