आईपीओ लाने की तैयारी
फिजिक्सवाला अब शेयर बाजार में आने वाली है। कंपनी आईपीओ के जरिए 3,820 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी ने आईपीओ से जुड़े जरूरी अपडेट पेपर सेबी को दे दिए हैं। इस पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने कारोबार को बढ़ाने में करेगी।आईपीओ में दो तरह के शेयर होंगे। 3,100 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, 720 करोड़ रुपये के शेयर कंपनी के मालिक बेचेंगे। कंपनी के मालिक अलख पांडे और प्रतीक माहेश्वरी (इन्हें आधिकारिक कागजात में प्रतीक बूब के नाम से दिखाया गया है) दोनों 360-360 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे।
