Select Date:

कभी होटल में टेबल साफ करते थे भास्कर, आज हर महीने करोड़ों में कमाई, एक आइडिया से चमका बिजनेस

Updated on 13-01-2023 06:10 PM
नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की एक मशहूर लाइन है, " सपने वो नहीं होते , जिन्हें हम बंद आंखों से देखते हैं। सपने वो होते हैं, जो हमें सोने नहीं देते।" कर्नाटक के रहने वाले केआर भास्कर (KR Bhaskar) की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के दूसरे सीजन में ऐसे कई एंटरप्रेन्योर आ रहे हैं, जिनकी कहानी न केवल शार्क्स को भावुक कर जाती है, बल्कि लोग भी इमोशनल हो जाते हैं। करोड़ों का कारोबार खड़ा करने वाले इन एंटरप्रेन्योर की स्ट्रगल स्टोरी आपको प्रेरित कर देगी। ऐसी ही कहानी है कर्नाटक के केआर भास्कर की। कभी होटल में वेटर का काम करने वाले भास्कर ने करोड़ों की कंपनी खड़ी कर दी है। कर्नाटक और महाराष्ट्र में उनकी फूड चेन चलती है। भले ही भास्कर वो शार्क टैंक इंडिया में शार्क्स से फंड नहीं मिले, लेकिन उनकी कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया है।

कौन हैं केआर भास्कर

कर्नाटक के रहने वाले केआर भास्कर 'भास्कर का पुरणपोली घर' नाम का अपना ब्रांड चलाते हैं। पुरणपोली स्नैक्स बेचकर वो आज हर महीनों लाखों-करोड़ों कमा रहे हैं। उनके आउटलेट्स कर्नाटक और महाराष्ट्र में फैले हैं और काफी पॉपुलर हैं। भास्कर का बिजनेस इस फाइनेंशियल ईयर में 3.6 करोड़ का नेट प्रॉफिट बना रहा है। भास्कर आज सफलता की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं, लेकिन ये सब इतना आसान नहीं था। अपने कारोबार को यहां तक पहुंचाने में उन्होंने काफी मेहनत की।


होटल में टेबल साफ करते थे

भास्कर ने शो में बताया कि 25 साल पहले वो बेंगलुरू के एक होटल में वेटर का काम करते थे। उस वक्त उनकी उम्र 12 साल की थी। पांच सालों तक वो होटल में टेबल, बर्तन साफ करने का काम करते रहे। फिर उन्होंनें डांस इंस्ट्रक्टर के तौर पर 8 सालों तक ये काम किया। उन्होंने पान की दुकान चलाई, लेकिन इन सबमें कुछ खास कमाई नहीं हो रही थी। भास्कर जब 23 साल के थे, उन्होंने साइकिल पर पूरणपोली बेचना शुरू कर दिया। बस फिर क्या था, उनकी जिंदगी ने करवट ली और आज वो करोड़ों के कारोबारी बन गए।

कुकिंग शो ने बना दिया फेमस

भास्कर ने बताया कि कैसे एक कुकिंग शो में उनका सलेक्शन हुआ। इस शो ने उन्हें फेमस बना दिया। धीरे-धीरे भास्कर ने अपना ब्रांड खड़ा कर लिया। आज हर 8 महीने में भास्कर अपना नया आउटलेट खोल लेते हैं। आज सिर्फ कर्नाटक में उनकी 17 दुकानें और 10 से ज्यादा फ्रेंचाइजी हैं। इन दुकानों से उनके हर महीने की सेल 18 करोड़ के करीब है। भास्कर ने अपनी मेहनत से भास्कर पुरणपोली घर को एक मुनाफा लेने वाली कंपनी बना दिया। अब उनके दो और पार्टनर जुड़ गए हैं, जो महाराष्ट्र में उनके कारोबार को बढ़ा रहे हैं। भास्कर की कंपनी हर दिन 1000 से अधिक पुरणपोली बेचती है। पुरणपोली के अलावा उनके आउटलेट्स में 400 से ज्यादा स्नैक्स बिकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.