कभी ऑफिस ब्वॉय का करते थे काम, आज इंटीग्रेटेड फार्मिंग करके लाखों रुपये कमा रहे हैं
Updated on
01-12-2023 01:55 PM
नई दिल्ली: जिंदगी में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे हासिल न किया जा सकता हो। अगर पूरी लगन से मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। जीवन में सफल होता है वही इंसान होता है जो संघर्ष से नहीं घबराता। कहते हैं जिसने कभी हार का मुंह देखा ही नहीं देखा वो सच्ची सफलता को कभी महसूस ही नहीं कर सकता। जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे महाराष्ट् के पुणे निवासी ज्ञानेश्वर बोडके ने सफलता हासिल कर लोगों के सामने मिसाल पेश की है। कभी ऑफिस ब्वॉय के रूप में काम करने वाले ज्ञानेश्वर आज करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। एक समय ऐसा भी था जब ज्ञानेश्वर को पैसों की तंगी के चलते पढ़ाई तक छोड़नी पड़ गई थी। आईए आपको बताते हैं कभी पैसों की कमी से परेशान ज्ञानेश्वर आज इतने अमीर कैसे हो गए। किस तरह उन्होंने जीवन में इतनी सफलता हासिल की।
तंगहाली में गुजरा बचपन
ज्ञानेश्वर बोडके का जन्म एक निम्न वर्गीय परिवार में हुआ था। उनका बचपन बहुत तंगहाली में गुजरा। ये वो समय था जब उनके पास बहुत थोड़ी सी जमीन हुआ करती थी। इसी से जैसे-तैसे उनके परिवार का गुजारा चलता था। ज्ञानेश्वर अपनी उम्र के बाकी बच्चों की तरह पढ़-लिखकर कुछ बनना चाहते थे। लेकिन उनके घर में कोई भी कमाने वाला नहीं था। इस कारण 10वीं के बाद उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी गई थी।
ऑफिस ब्वॉय के रूप में किया काम
ज्ञानेश्वर बोडके पढ़ाई छोड़ने के बाद कुछ काम-धंधा ढूंढने लगे थे। इस बीच किसी परिचित की मदद से उन्हें पुणे में ऑफिस बॉय की नौकरी मिल गई। इस नौकरी से उनके घर-परिवार का खर्च निकलने लगा। लेकिन ज्ञानेश्वर बोडके इस काम से खुश नहीं थे उन्हें लग रहा था कि जितनी मेहनत वो कर रहे हैं, उतना उनको नहीं मिल रहा है। ऑफिस ब्वाय के रूप में सुबह 6 से रात 11 बजे तक काम करते थे।
ऐसे बदली किस्मत
जब वह ऑफिस ब्वॉय के रूप में काम कर रहे थे तो एक दिन उन्होंने एक अखबार में एक किसान की सफलता की कहानी पढ़ी। किसान ने एक हजार वर्ग फुट क्षेत्र में पॉलीहाउस खेती की और 12 लाख रुपये महीने कमाई कर रहा था। इस खबर को पढ़ने के बाद ज्ञानेश्वर ने नौकरी छोड़ दी। वह पुणे पहुंचे और पॉलीहाउस खेती पर दो दिन का वर्कशॉप किया, लेकिन, यह सब उनके सिर के ऊपर से निकल गया। इसके बाद ज्ञानेश्वर ने अधिकारियों से बात की और कहा कि वे उनके साथ काम करना और सीखना चाहते हैं।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…