Select Date:

एक फैसला और क्रैश हुआ Paytm का शेयर, बाजार खुलते ही 20 फीसदी टूटा, जानिए इतनी बड़ी गिरावट की वजह

Updated on 07-12-2023 01:54 PM
नई दिल्ली: बीते तीन दिनों से शेयर बाजार में जारी तेजी पर आज ब्रेक लग गया। तीन दिनों की तूफानी तेजी के बाद गुरुवार को बाजार खुलने के साथ ही धड़ाम हो गया। सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक टूट गया है। फिनटेक फर्म वन 97 कम्युनिकेशन लिमिटेड यानी Paytm के शेयरों पर आज सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। बाजार खुलने के साथ ही पेटीएम के शेयर धड़ाम हो गए। शेयर में 20 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिसके साथ ही पेटीएम के शेयर लोअर सर्किट पर हिट हुए। ट्रेडिंग के दौरान पेटीएम के शेयर 20 फीसदी की गिरावट के साथ 650.65 रुपये के लो लेवल पर पहुंए गए। वहीं इसकी पिछली क्लोजिंग 813.30 रुपये की रही थी।

क्यों धड़ाम हुआ पेटीएम का शेयर?

20 अक्टूबर को पेटीएम के शेयर्स 52 हफ्ते के हाई 998.30 रुपये पर पहुंच गए है। शेयर में आई इस बड़ी गिरावट के पीछे कंपनी का एक फैसला है। दरअसल पेटीएम ने अपने छोटे टिकट वाले पोस्टपेड लोन को स्लो करने का ऐलान किया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की सख्ती के बाद पेटीएम ने ये फैसला किया। कंपनी के इस फैसले का असर आज उसके शेयरों पर देखने को मिला है। दरअसल आरबीआई ने पर्सनल लोन के नियम को लेकर सख्ती दिखाई है। आरबीआई के निर्देश के बाद कंपनी ने 50 हजार से कम के पर्सनल लोन देने में कमी करने का फैसला किया। जबकि कंपनी का कारोबार सबसे अधिक छोटे टिकट साइज लोन का है।

कंपनी के यह फैसला ब्रोकरेज को नहीं भाया और आज इसका लुढ़ते शेयरों के जरिए साफ दिखा। माना जा रहा है कि पेटीएम के इस फैसले के बाद पोस्टपेड लोन आधे हो सकते है। छोटे साइज के लोन कम करने से कंपनी के कारोबार पर असर की संभावना है, जिसका नुकसान कंपनी को हो सकता है। इन संभावनाओं के चलते पनी के शेयर में आज इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि जानकारों का मानना है कि पेटीएम के इस फैसले से कंपनी के राजस्व वृद्धि पर न्यूनतम प्रभाव पड़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.