उड़ान नहीं भर पाएंगे देश के एक चौथाई विमान, थम जाएगी रफ्तार! जानिए क्या है वजह
Updated on
28-11-2023 03:38 PM
नई दिल्ली: एविएशन सेक्टर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। सप्लाई चेन की दिक्कतों के कारण देश के एक चौथाई विमान अगले साल मार्च के अंत तक ग्राउंडेड हो सकते हैं। यानी वे उड़ान भरने की स्थिति में नहीं होंगे। सीएपीए इंडिया की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इसके मुताबिक अभी 789 में से करीब 160 विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं लेकिन मार्च के अंत तक यह संख्या 200 तक पहुंच सकती है। इसकी वजह यह है कि सप्लाई चेन की दिक्कतें सुधरने के बजाय लगातार बिगड़ रही हैं। सीएपीए की रिपोर्ट के मुताबिक दिवंगत इन्वेस्टर राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली आकासा एयरलाइन को भी विमानों की डिलीवरी में देरी हो सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के 90 से अधिक विमान ग्राउंडेड हो सकते हैं। इसी तरह टाटा ग्रुप के निवेश वाली एयर इंडिया और स्पाइसजेट में भी प्रत्येक के 25 से 30 विमान उड़ान भरने की स्थिति में नहीं होंगे। गो फर्स्ट के 54 विमान पहले से ही ग्राउंडेड हैं। कंपनी ने मई से ही अपनी फ्लाइट्स को सस्पेंड कर रखा है। साथ ही इंडिगो के 55 विमान भी उड़ान नहीं भर रहे हैं। इसी महीने इंडिगो ने कहा था कि चौथी तिमाही में उसके 35 विमान ग्राउंडेड हो सकते हैं। इसकी वजह प्रैट एंड विटनी इंजन में नया पाउडर मेटल डिफेक्ट है।
यात्रियों की संख्या और किराया
इस बीच 2023-24 में घरेलू ट्रैफिक के पिछले साल के मुकाबले 15 परसेंट की तेजी के साथ 15.5 करोड़ पहुंचने का अनुमान है। इसी तरह इंटरनेशनल पैसेंजर्स की संख्या भी सात करोड़ पहुंचने की उम्मीद है। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2023 में घरेलू ट्रैफिक 13.6 करोड़ और इंटरनेशनल ट्रैफिक 5.7 करोड़ रहा। रिसर्च फर्म का कहना है कि कैपेसिटी में कमी के बावजूद हवाई किराया सामान्य स्थिति में आ गया है। सितंबर तिमाही में औसत किराये में 12.7 परसेंट की गिरावट आई है। मार्च तिमाही में इसमें और गिरावट की उम्मीद है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…